विद्यार्थियों को करे प्रोत्साहित व संस्कारित ताकि बन सके सुसभ्य नागरिक

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद: महर्षि विद्या मंदिर मैं स्लीमनाबाद मैं चेयरमैन ब्रह्मचारी डॉक्टर गिरीश के निर्देशन में शिक्षकों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित हुआ!प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ!प्रशिक्षण मैं शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020,भारतीय ज्ञान परम्परा, मूल्य आधरित शिक्षा, स्मार्ट कक्षा,कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) कैरियर मार्गदर्शन तथा नवीन शिक्षण पद्द्तियो पर गहन अध्ययन एवं अभ्यास किया गया!शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम स्लीमनाबाद महाविद्यालय प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय व जनशिक्षक डॉ दिलीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन मैं सम्पन्न हुआ!शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय ने कहा कि शिक्षक होना हमारे लिए गौरव की बात है ओर हम बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दे!यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए!गुरुदेव महर्षि महेश योगी का यही संदेश भी है!हम प्राणायाम भावातीत ध्यान एवं योग के माध्यम से शरीर के विचारों को नष्ट करें ओर सनातन शिक्षा प्रणाली के अनुसार बच्चों को वेद, पुराण, गीता,रामायण, उपनिषद स्मृतियाँ वेदांग श्रुति के बारे मैं जानकारी दे एवं स्वयं भी अध्ययन करें तभी राष्ट्र हित एवं संस्कृति की सुरक्षा हो सकेगी!वही जन शिक्षक डॉ दिलीप त्रिपाठी ने कहा कि  प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी क्षमता के अनुरूप अवसर मिले, ताकि वह अपने भीतर छिपी प्रतिभा को निखार सके।बच्चों को नवाचार से शिक्षा देने का समय है।ताकिवह बड़े होकर वह समाज के सुसभ्य नागरिक बन राष्ट्र व समाज की समर्पणभाव से सेवा करें।जन शिक्षक द्वारा प्रभावी एवं प्रेरणादायक ढंग से शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया!कार्यक्रम का समापन प्राचार्या प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन एवं राहुल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति मैं सम्पन्न हुआ!प्रशिक्षण कार्यक्रम मैं शिक्षकों मैं नवाचार, तकनीकी दक्षता तथा छात्र -केंद्रित शिक्षण के प्रति नई ऊर्जा ओर उत्साह का संचार किया!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें