श्री योग वेदांत सेवा समिति सिहोरा ने 2678 मरीजों को किए निःशुल्क चश्मा वितरित

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा;राष्ट्रीय अंधत्व निवारण योजना के अंर्तगत हर महीने सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के द्वारा संत श्री आशाराम जी आश्रम खितौला बाजार सिहोरा में नेत्र शिविर का आयोजन होता है। गत दिवस भी दसवें वर्ष में प्रवेश पर संत श्री सियावल्लभदास वेदांती महाराज कटाव धाम के पावन सानिध्य,संध्या दिलीप दुबे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष,माधुरी दाहिया पार्षद,दिनेश गुप्ता,लता रघुवंशी की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

13 हजार मरीजों का नेत्र परीक्षण

जिसमें बताया गया कि समिति ने पिछले नौ वर्षों में करीब 13 हजार मरीजों का नेत्र परीक्षण,2446 मरीजों का सफर नेत्र आपरेशन के साथ 2678 मरीजों को निःशुल्क चश्मा वितरित किए जा चुके हैं। श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश पहारिया ने आश्रम व समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर राकेश मालवीय,द्वारिका मिश्रा,शिवचरण दाहिया, ,अशोक शर्मा,महेश साहू, नितिन पहारिया आदि उपस्थित थे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें