जिला सागर साहू समाज ने किया सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू को सम्मानित 

इस ख़बर को शेयर करें

छिंदवाड़ा ब्यूरो :जिले के सामाजिक कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय तेली पिछड़ा वैश्य महासभा ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष भगवानदीन साहू को मकरोनिया सागर के साहु समाज ने सम्मानित किया । साहू समाज के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि मकरोनिया सागर के सामाजिक लोगों ने संत शिरोमणि माता कर्मा जी के साथ भगवान जगन्नाथ की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की । यह देश का पहला ऐसा मंदिर है जहां माता कर्मा जी के साथ भगवान जगन्नाथ जी विराजमान हैं। श्री साहू को अति विशिष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया । जिसमें नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनी होना , केंद्र सरकार के पधम श्री पुरुष्कार के लिए चयनित , देश भर के लाखों निराश्रित , निर्धन लोगों को जनहित याचिका के माध्यम से वृद्ध आश्रम योजना का लाभ दिलाना , देश भर के स्कूली पाठ्यक्रमों में श्री रामायण और श्री भगवदगीता अनिवार्य किये जाना , सऊदी अरब के स्कूली पाठ्यक्रम में भी भगवदगीता की अनिवार्यता करवाना , श्री योग वेदांत सेवा समिति से जुड़ कर देश में 74 करोड़ माता – पिता का पूजन करवाना ऐसे कई अनगिनत सेवा कार्य हैं जो अंतरास्ट्रीय पटल पर अंकित है । यह सम्मान जिले के लोकप्रिय सांसद विवेक बंटी साहू , मध्यप्रदेश तेल धानी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रवि करण साहू , इंदौर साहू समाज की अध्यक्ष श्रीमति भावना साहू , नमो नमो मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह गोल्हानी , राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अशोक साहू एवं सागर साहू समाज के श्री राम साहू ,घासीराम साहू , विजय साहू ,आर के साहू , संजय साहू ,डी एल साहू उपस्थित रहे । छिंदवाड़ा से गए अशोक साहू सेवानिवृत्त होमगार्ड निरीक्षक , नितिन साहू , छगन साहू , कमलेश साहू को भी सम्मानित किया गया । इस खुशी के अवसर पर राष्ट्रीय तेली पिछड़ा वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के शहवाल , प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर साहू , राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार एडवोकेट पुरुषोत्तम गुप्ता, प्रदेश महिला अध्यक्ष सारिका साहू , समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई , सुभाष इंगले , बबलू सूरज प्रसाद साहू ,भूपेश पहाड़े , ओमी साहू आदि ने शुभकामनाएं दी । आयोजन कर्ता द्वारा प्रदेस भर से आये साहू समाज के लोगो की रुकने की और भोजन की शानदार व्यवस्था की थी । सभी समाजिक लोगो ने कार्यक्रम की जमकर सराहना की ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें