21 हजार किसानों से खरीदा गया 12.63 लाख क्विंटल गेहूँ
जबलपुर ,जिले में समर्थन मूल्य पर अभी तक 21 हजार 078 किसानों से 12 लाख 63 हजार 230 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को उनसे उपार्जित गेहूँ के भुगतान में भी तेजी आई है और 139 करोड़ 36 लाख रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ का उपार्जन 70 खरीदी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। अभी तक खरीदे गेहूँ की 96 प्रतिशत मात्रा का परिवहन हो चुका है तथा खरीदी के विरुद्ध 79.79 फीसदी मात्रा के स्वीकृति पत्रक भी जारी कर दिये गये हैं। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं का विक्रय करने 50 हजार 788 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया था। इनमें से अभी तक 36 हजार 946 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराये जा चुके हैं। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने किसानों को उनकी उपज का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने गेहूँ के परिवहन और भंडारण तथा स्वीकृति पत्रक जारी करने में तेजी लाने की हिदायत उपार्जन व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को दी है। श्री सिंह ने खरीदी केंद्रों का नियमित भ्रमण करने तथा किसानों के नाम पर उपार्जन व्यवस्था का अनुचित लाभ उठाने की कोशिश करने वाले व्यापारियों और बिचौलियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं। कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ऐसे किसानो जिन्हें तौल पर्ची मिल चुकी है लेकिन सर्वर की समस्या के कारण उनसे खरीदा गया गेहूं अभी तक पोर्टल पर नहीं चढ़ाया जा सका है और स्लॉट की अवधि भी समाप्त हो गई है, उन किसानों की स्लॉट की अवधि डीएसओ लॉगइन के माध्यम से बढ़ाई जा रही है।यदि किसी खरीदी केन्द्र पर गेहूं का विक्रय करने वाले किसानों की संख्या बहुत हो रही अधिक है, तब ऐसी स्थिति में किसानों को अपने स्लॉट आसपास के ही दूसरे खरीदी केन्द्र पर ट्रांसफर कराने की सुविधा भी डीएसओ लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है।भीड़भाड़ के कारण दूसरे खरीदी केंद्र पर स्लॉट ट्रांसफर कराने के इच्छुक किसानों की सूची कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों द्वारा बनाई जा रही है। किसान स्वयं भी स्लॉट ट्रांसफर करने के लिए अपने आवेदन सहायक आपूर्ति अधिकारी को दे सकते हैं।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














