पुलिस कर्मियों की पुत्रियों का यूपीएससी में चयन होने पर डीजीपी ने किया सम्मानित

इस ख़बर को शेयर करें

भोपाल :सिविल सर्विसेस 2023 (यूपीएससी) के हाल ही में घोषित परिणाम में सतना जिले में पदस्थ एसआई  विजय सिंह की पुत्री काजल सिंह और रायसेन (सांची) में एएसआई के पद पर पदस्थ  राजू यादव की पुत्री दिव्या यादव का यूपीएससी में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर मंगलवार को डीजीपी सुधीर सक्सेना ने दोनों को सम्मानित किया। इस मौके पर काजल सिंह के पिता एसआई  विजय सिंह व माता श्रीमती मीरा सिंह और दिव्या यादव के पिता एएसआई  राजू यादव व माता श्रीमती कल्याणी यादव उपस्थित थीं। दिव्या यादव को IAS तथा काजल सिंह को IPS मिलने की संभावनाहै ।


इस ख़बर को शेयर करें