मोटरसाइकिल से आये और स्कूटी में रखे रुपये चुराकर फरार हो गए

जबलपुर;एक व्यक्ति ने सेंट्रल बैंक से रुपये निकलवाकर एक्सिस की डिक्की में 49 हजार रूपये रखे और बैंक से कुछ दूरी पर स्तिथ पान की दुकान में पान खाने के लिए रुका,पान खाने के दौरान आरोपियों ने दिनदहाड़े डिक्की में रखे 49 हजार रूपये चोरी कर फरार हो गए। वहीँ शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
मामला मझौली थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 22-5-26 को गणेश प्रसाद साहू उम्र 50 वषर् निवासी ग्राम पटोरी ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह खेती किसानी करता है दिनंाक 21-5-26 को दोपहर लगभग 12 बजे वह अपने बेटे जितेन्द्र साहू की एक्सिस से पैसा निकलवाने सेंट्रल बैंक मझौली गया था बैंक से 50 हजार रूपये निकलवाकर गाड़ी की डिक्की में रख लिये थे वहां से बचैया तिराहा स्थित किन्दू चैरसिया की पान दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करके पान खाने चला गया था दुकान पर लगभग 5 मिनिट खड़ा रहा फिर पान खाकर एक्सिस से घर आया पैसे निकालने के लिये डिक्की का लाॅक खोला देखा डिक्की में केवल 500 रूपये के 2 नोट रखे हुये थे तथा 49 हजार रूपये गायब थे। फिर वह वापस मझोली आया और बैंक तथा बचैया तिराहा जहां पान खाया था तिराहे में गाड़ी खड़ी करके पान खा रहा था वहां लगे कैमरे चैक करवाया देखा बैंक से ही 2 लोग बिना नम्बर की मोटर सायकल से उसका पीछा कर रहे थे और जब वह बचैया तिराहे में गाड़ी खड़ी करके पान खा रहा था उसी समय उनमे से एक व्यक्ति ने गाड़ी की डिक्की की सीट उठाकर अंदर हाथ डालकर डिक्की में रखे पैसे चोरी कर मोटर सायकल से भाग गये हैं। दोनों में से एक व्यक्ति नीले रंग की शटर्, सिर पर काला गमछा डाला था दूसरा व्यक्ति बैंगनी कलर की चैकड़ी शटर् पहने है तथा सर में पीले रंग की टोपी नीले रंग का गमछा बांधे है जो उसकी एक्सिस से 49 हजार रूपये चोरी कर ले गये हैं। रिपोटर् पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।












