भूत प्रेत का भय दिखाकर गहनें और नगदी लेकर फरार

जबलपुर:घर मे भूत प्रेत की साया है कहकर पहले गहनें उतरवाए और 20 हजार रुपये लेकर उतारा करने के नाम पर आरोपी गहनें और रुपये लेकर फरार हो गए।वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
मामला थाना अधारताल का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 21-5-26 को किरण गोटिया उम्र 60 वषर् निवासी छोटी खैरी करोंदा नाला ने रिपोटर् दजर् कराई कि दिनंाक 30-4-26 को दोपहर लगभग 3 बजे पंचम चैहान एक व्यक्ति केा लेकर उसके घर आया और उसके लड़के के पहचान का है के साथ एक अन्य व्यक्ति जिसे वह नहीं जानती, उस समय वह एवं उसकी बहू सरिता प्रजापति घर पर थी पंचम बोला कि तुम्हारे घर में किसी भूत प्रेत का साया है दरवाजा खोलो और खाली पेटी एवं चादर ले आओ तो उसने पेटी खाली करके पंचम को लाकर दी पंचम ने उसे जमीन पर बैठाया और उसके शरीर पर नीबू और नारियल से उतारा किया तो उसकी आखंों में एक दम से अंधेरा छा गया पंचम बोला कि घबराओ नहीं सब ठीक हो जायेगा, बोला कि देखो पेटी मे कितना पैसा है तो उसने कहा कि पेटी में 500-500 रूपये के नोट दिख रहे हैं फिर लोटे में पानी में डाला और बोला कि गले में जो सोना पहनी हो इसमें डाल दो, उसने गले में पहनी पांचाली लोटे में डाल दी और कहने लगा कि बहू के गले जो सोना पहनी है सोना ले आओ तो उसने बहू से कहा कि अपने गले में पहना हुआ सोने का पंेडल उतारकर दे दो पंचम मांग रहा है अभी वापस कर देगा तो बहू ने अपना सोने का पेंडल उतारकर उसे दिया सोने का पेंडल उसने पंचम के लोटे में डाल दिया फिर पंचम कहने लगा कि पूजा पाठ के 20 हजार रूपये लगेंगे रूपये ले आओ, उसने अपने पास रखे 3 हजार रूपये और लड़का रोशन किसी से मंागकर लाया और पंचम को दिया इसके बाद पंचम बोला कि अभी नारियल ठंडा करके आ रहे हैं तुम गीले कपड़े पहनकर खड़े रहना आकर उतारा करेगें और गीले कपडे ठंडे कर देगें बोलकर अपना लोटा लेकर चला गया, पंचम के जाने के बाद उसे अहसास हुआ कि पंचम चैहान ने उसके साथ छल कपट करते हुये उससे सोने की पांचाली व बहू की सोने का पेंडल तथा 20 हजार रूपये भूत प्रेत का भय बताकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ धोखाधड़ी किया पंचम की तलाश करती रही। पता नहीं चलने पर रिपोटर् करने आयी है। रिपोटर् पर धारा 318(4), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।












