दो सत्रों में होगी यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, संघ लोक सेवा आयोग की 24 मई को आयोजित होने वाली सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 के सफल संचालन के लिए परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में वेन्यू सुपरवाइजर्स, सहायक सुपरवाइजर्स एवं लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर्स (एलआईओ) की बैठक आयोजित की गई।बैठक में यूपीएससी के ऑब्जर्वर श्री ओ पी हितैषी, जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर रघुवीर सिंह मरावी, परीक्षा समन्वयक डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में बताया गया कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा के लिए शहर में 17 परीक्षा केंद्रों बनाये जा रहे हैं। परीक्षा में कुल 5 हजार 425 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 24 मई को दो सत्रों में आयोजित होगी। प्रथम सत्र प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्राध्यापकों को वीक्षण कार्य एवं तहसीलदार तथा नायब तहसीलदारों को सहायक कोऑर्डिनेशन सुपरवाइजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में सभी 17 परीक्षा केंद्रों से संबंधित शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्य भी मौजूद थे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें