दूल्हा बनेंगे भोलेनाथ,बारात में नाचेंगे भक्त

इस ख़बर को शेयर करें

स्लीमनाबाद : भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के परिणय का उत्सव महाशिवरात्रि पर्व 8 मार्च शुक्रवार को पूरे बहोरीबंद विकासखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। शिवरात्रि महोत्सव को शिवालयों, शिव मंदिरों मैं तैयारियां शुरू कर दी गई है।शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है ।शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व में शिव भक्त भोलेनाथ का पूजन और अभिषेक करेंगे। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया जाएगा।
महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

नर्मदा जल से होगा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक_

महाशिवरात्रि के पर्व पर स्लीमनाबाद स्थित तपत कुंडधाम मैं भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक नर्मदा जल से होगा।नर्मदा जल कावड़ियों के द्वारा जबलपुर ग्वारीघाट से लाया जाएगा।
इसके साथ ही स्लीमनाबाद के बाबा गढ़ धाम मैं भव्य आयोजन होगा।इसके साथ सिंहवाहिनी मंदिर,हरिदास ब्रजधाम मंदिर,दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर,श्रीराम कुटी,श्रीराम जानकी मंदिर,खिरहनी स्थित जगदीश धाम मैं विविध आयोजन होंगे।

रुपनाथ धाम मैं निकलेगी भव्य बारात_

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बहोरीबंद के प्रसिद्ध रुपनाथ धाम मैं भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी। बारात बहोरीबंद से होते हुए रुपनाथ धाम पहुंचेंगी।इस अवसर पर रुपनाथ में मेले का भी आयोजन होगा।वही जिलहरी धाम मैं भव्य कार्यक्रम होगा।साथ ही महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में लघु वृंदावन धाम बांधा मैं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। दोपहर में यहां भगवान भोलेनाथ का अभिषेक होगा। भजन संध्या के साथ महाआरती होगी तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।


इस ख़बर को शेयर करें