अवैध उत्खनन पर प्रशासन की कार्यवाही,चार हाइवा रेत जप्त,तीन व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

जबलपुर, रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्ती से रोक लगाने के कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार राजस्व और पुलिस अधिकारियों के संयुक्त दल ने आज रविवार को आकस्मिक कार्यवाही कर जबलपुर तहसील के ग्राम बहोरीपार में नर्मदा घाट पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 4 हाईवा रेत को जप्त कर जेसीबी मशीनों की सहायता से वापस नदी में प्रवाहित कर दिया है।तहसीलदार रविंद्र पटेल एवं थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे द्वारा की गई इस कार्यवाही में रेत का अवैध उत्खनन करने वाले तीनों व्यक्तियों अशोक बर्मन, अंकित बर्मन एवं राकेश यादव पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्यवाही करने वाली राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम में पटवारी शशि जसेले और राहुल तिवारी, हेड कांस्टेबल विजय पटेल और उदय सिंह एवं कांस्टेबल मिथलेश जायसवाल भी शामिल थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














