अवैध बीज भंडारण पर कृषि विभाग की कार्यवाही,एक दुकान सील,दो को कारण बताओ नोटिस

जबलपुर,किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार में जिले में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कृषि विभाग के उड़नदस्ते द्वारा रविवार को ग्राम धनपुरी एवं बरेला में संचालित विभिन्न बीज, कीटनाशक एवं उर्वरक प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया।उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर एक दुकान को अवैध रूप से भंडारित बीज को जप्त कर सील करने तथा दो को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई।
यह है मामला
अनुविभागीय कृषि अधिकारी प्रतिभा गौर,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रश्मि परसाईं एवं कृषि विस्तार अधिकारी पुरुषोत्तम प्रजापति ने धनपुरी और बरेला क्षेत्र के प्रमुख प्रतिष्ठानों श्री हरि कृषि केंद्र, साई कृषि केंद्र, अजय कृषि केंद्र, कृषि जगत, कृषि उद्यम कृषि केंद्र,चौरसिया कृषि केंद्र एवं आनंद कृषि केंद्र का निरीक्षण किया।इस दौरान स्टॉक पंजी, मूल्य सूची बोर्ड और वैध दस्तावेजों की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान आनंद कृषि केंद्र पर बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध रूप से बीज का भंडारण और विक्रय करते पाया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध बीज की मात्रा को जब्त कर दुकान को आगामी आदेश तक सील कर दिया है। इसके साथ ही, आनंद कृषि केंद्र को बिना प्रिसिंपल सर्टिफिकेट के अवैध रूप से बीज की सप्लाई करने वाले संबंधित थोक विक्रेता को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई l जांच दल को कृषि उद्यम कृषि केंद्र के निरीक्षण के दौरान भी कई गंभीर विसंगतियां और अनियमितताएं मिलीं, जिस पर संज्ञान लेते हुए संचालक को तत्काल प्रभाव से ‘कारण बताओ नोटिस’ दिया गया है। समय पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे ने उर्वरक, बीज और कीटनाशकों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या बिना लाइसेंस के क्रय-विक्रय करने की मिलने वाली प्रत्येक शिकायत पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि किसानों को सही दाम पर उच्च गुणवत्ता वाले कृषि इनपुट मिलें, इसके लिए यह विशेष गुण नियंत्रण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। श्री कटहरे ने सभी आदान विक्रेताओं को अपनी दुकानों पर अनिवार्य रूप से स्टॉक एवं मूल्य सूची बोर्ड प्रदर्शित करने के निर्देश दिये हैं।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














