जबलपुर पुलिस अधीक्षक ने 15 कार्यवाहक निरीक्षकों के कंधे में लगाया तीसरा सितारा
जबलपुर :उप निरीक्षक के पद से पदोन्नत हुये 15 कार्यवाहक निरीक्षकों केे कंधों पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह ने तीसरा सितारा लगाते हुए बधाई दी साथ ही कहा कि जिस प्रकार आपने मेहनत एवं लगन से कार्य करते हुये अपने रिकार्ड को सही बनाये रखा उसी प्रकार अच्छा काम करें, अपना एवं विभाग का नाम रोैशन करें।
इनकी हुई है पदोन्नति
गौरतलब है की पुलिस मुख्यालय भोपाल से आदेश प्राप्त होने पर आज दिनॉक 31-01-2024 केा उप निरीक्षक से कार्यवाहक निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये उप निरीक्षक दिलीप पंचेश्वर थाना गोरखपुर, उप निरीक्षक सैयद इकबाल थाना सिंहोरा, उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र पटले थाना कैंट, उप निरीक्षक लालजी प्रसाद दुबे थाना गोहलपुर, उप निरीक्षक बुन्देलधर द्विवेदी थाना ओमती, उप निरीक्षक राम सुजान मेहरा, उप निरीक्षक करन सिंह चौधरी थाना यातायात गढा, उप निरीक्षक कोमल सिंह बागरी थाना गढा, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद बागरी थाना हनुमानताल, उप निरीक्षक भरतलाल बागरी थाना गोरखपुर ,उप निरीक्षक लखनलाल चौधरी थाना बेलखेडा, उप निरीक्षक हरदयाल सिंह गौड थाना खमरिया, उप निरीक्षक सुधीन्द्र मरावी पुलिस कार्यालय, उप निरीक्षक फग्गन सिंह मरकाम थाना विजय नगर, उप निरीक्षक मानवती परस्ते पुलिस लाईन को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) एवं श्रीमती प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा बधाई देते हुये कंधों पर तीसरा सितारा लगाया गया ।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिस प्रकार आपने मेहनत एवं लगन से कार्य करते हुये अपने रिकार्ड को सही बनाये रखा उसी प्रकार अच्छा काम करें, अपना एवं विभाग का नाम रोैशन करें। आप सभी ने पदस्थापना के दौरान मेहनत एंव लगन से अच्छा कार्य किया है, आप सभी का अनुभव आपकी पदोन्नति मे काम आयेगा, प्रमोशन के साथ साथ आपकी जिम्मेदारियॉ भी बढी है, विश्वास है कि आपको जो भी जिम्मेदारी सौपी जायेंगी आप जवाबदारी के साथ निर्वहन करेंगे।इस अवसर पर प्रशिक्षु (भा.पु.से.) आदित्य पटले तथा रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य उपस्थित थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।