जिला पंचायत सीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण.छात्रों से की बातचीत बताया कैसे करें परीक्षा की तैयारी

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,वार्षिक परीक्षाओं की स्कूलों में चल रही तैयारियों का जायजा लेने जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने आज जबलपुर शहर के स्कूलों का निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं से चर्चा कर बताया कि उन्हें परीक्षाओं के लिये किस प्रकार तैयारी करनी चाहिये।
जिला पंचायत की सीईओ ने शासकीय माध्यमिक शाला अन्ना नगर एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ा पहुँची । उन्होंने छात्रों से बातचीत की तथा परीक्षा की चल रही तैयारियों की जानकारी ली । श्रीमती सिंह ने शिक्षकों से भी कहा कि वे अतिरिक्त कक्षायें लेकर बच्चों की कठिनाइयों का निराकरण करें। उन्होंने राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल पर अपलोड किये गये टेस्ट प्रश्नपत्रों को बच्चों से हल कराने पर जोर दिया तथा अंग्रेजी और गणित विषय के कठिन प्रश्नों का बार-बार अभ्यास कराने के निर्देश भी दिये । निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा भी मौजूद थे

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें