बॉक्स में रखकर बेच रहा था शराब,22 बाटल अंग्रेजी और 250 पाव देशी शराब जप्त

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर:,अवैध शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए 22 बाटल अंग्रेजी और 250 पाव देशी शराब जप्त करते हुए कार्यवाही की है,थाना प्रभारी मदनमहल  उमेश यादव ने बताया कि दिनांक 29-10-26 को मुखबिर से सूचना मिली कि दिन्नू उर्फ दिनेश विश्वकर्मा गौरेया प्लाट मदनमहल मे सौरभ कुशवाहा के घर के सामने लोहे के बाक्स में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब बेचने के लिये रखे है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम दिनेश उर्फ दिन्नू विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी शर्मा आटा चक्की के पास शिवनगर बताया जिसके कब्जे मे रखे लोहे के बाक्स का दिनेश विश्वकर्मा से ताला खुलवाने पर बाक्स में 7 कार्टून रखे मिले, जिन्में 5 कार्टून में 50-50 पाव कुल 250 पाव देशी शराब तथा 2 कार्टून में बैगपाईपर अंग्रेजी शराब की 22 बाटल रखी मिलीं। आरोपी दिन्नू उर्फ दिनेश विश्वकर्मा के कब्जे से 250 पाव देशी शराब व 22 बाटल अंग्रेजी शराब जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका– आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक अशोक मरावी, प्रधान आरक्षक निर्मल सनोडिया, आरक्षक सुधीर बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें