जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी यात्रा, विकसित भारत के संकल्प से जुड़ेंगे नागरिक

इस ख़बर को शेयर करें

 

कटनी – जिले में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों बड़वारा, मुड़वारा, बहोरीबंद एवं विजयराघवगढ़ से होकर गुजरेगी। यात्रा के माध्यम से आम नागरिकों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन एवं राष्‍ट्र निर्माण के समर्पित यात्रा के 25 वर्ष के पूरे होने के उपलक्ष्‍य में आयोजित यह यात्रा सेवा और विकसित भारत के निर्माण के संकल्‍प का संदेश जन-जन तक पहुंचायेगी। इसके पहले प्रधानमंत्री श्री मोदी के संबोधन को नागरिकों ने वर्चुअली देखा और सुना।कार्यक्रम स्‍थल में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बदलते दौर का मध्‍यप्रदेश कटनी जिले की विकास गाथा पुस्तिका का वितरण किया गया। जिसे लोगों से काफी सराहना मिली।कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि एवं राज्‍यसभा सांसद  सुमित्रा वाल्‍मीक, मुड़वारा विधायक  संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक  प्रणय प्रभात पांडेय, बड़वारा विधायक  धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर  प्रीति संजीव सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, जिला भाजपा अध्यक्ष  दीपक टंडन सोनी,  अल्का जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

*सेवा ज्योति कलश यात्रा बनी सेवा और समर्पण का प्रतीक*

सेवा ज्योति कलश यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घकालीन सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से देशसेवा के संकल्प को समर्पित है। यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के भाव को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का कार्य करेगी। सेवा ज्‍योति कलश यात्रा के वाहन से सरकार की योजनाओं की ब्रांडिंग की जा रही है।

*आमजन ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन*

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को देखा व सुना। इस दौरान विकसित भारत के लक्ष्य, जनभागीदारी, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को नागरिकों तक पहुंचाया गया। उपस्थित नागरिकों ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभाने तथा सेवा और समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

*सांसद ने दिलाई विकसित भारत की शपथ*

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीक ने उपस्थित जनसमुदाय को विकसित भारत के निर्माण की शपथ दिलाई। उन्होंने नागरिकों से देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा सेवा भावना के साथ समाजहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और सामूहिक संकल्प से पूरा होगा।

*चारों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी यात्रा*

सेवा ज्योति कलश यात्रा बड़वारा, मुड़वारा, बहोरीबंद एवं विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाएगा तथा सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यात्रा के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को जनआंदोलन का स्वरूप देने और अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें