मरीजों को अस्पताल मै मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाये,मरीजों के साथ बनाये समन्वय व्यवहार

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद ; सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहोरीबंद का निरीक्षण करने बुधवार को राजधानी भोपाल से राज्य स्तरीय इंक्वास दल की टीम पहुंची।दो सदस्यीय दल के द्वारा बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया ।संस्था का असेस्मेंट 8 बिंदुओं पर मूल्यांकन किया गया!जिसमें हॉस्पिटल अपकीप भवन का रखरखाव, वेस्ट मैंनेजमेंट, इंफेक्सन कंट्रोल, हॉस्पिटल सपोर्ट सर्विस, हाई जिन प्रोमोसन आदि शामिल है!इसके अलावा टीम द्वारा साफ सफाई की स्थिति देखी साथ ही दस्तावेज भी चेक किए ।टीम प्रमुख क्वालिटी मैनेजर डॉ शुभ्रा, डॉ रितेश अग्रवाल नें मरीजों के साथ डॉक्टरों का व्यवहार और मिली सुविधाओं की जानकारी ली ।गौरतलब है कि अभियान के निरीक्षण को लेकर पहले से ही बहोरीबंद अस्पताल में साफ सफाई करने के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया था व पूरे परिसर को चकाचक किया गया था ताकि कायाकल्प टीम को कोई कमियां नजर न आये।बहोरीबंद अस्पताल मे निरीक्षण के दौरान मुख्य बिंदु साफ सफाई, दवाई का रिकॉर्ड, एक्सपायरी डेट दवाई,स्वीपर से पूछा लगाने की विधि,जैविक कचड़ा का निस्कादन,स्टाफ का मरीजों के प्रति समर्पण भाव,हर्बल वाटिका ,मरीज का हॉस्पिटल तक पहुँच मार्ग,विकलांग के लिए बाथरूम एवं व्यवस्था,पार्किंग स्थान,स्टाफ का ड्रेस शामिल रहे।इन सभी बिंदुओं पर बहोरीबंद अस्पताल पर व्यवस्था बेहतर पाई गई।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग शुक्ला ने बताया कि सरकारी अस्पतालो का कायाकल्प की टीम द्वारा समय- समय पर निरीक्षण किया जाता है।व्यवस्था बेहतर होने पर अंक मिलते हैं उसी आधार पर आगे सुविधाओं और संसाधनों को बढ़ाया जाता है।भोपाल से आईं टीम ने बहोरीबंद अस्पताल के सभी वार्ड का निरीक्षण किया व रिकार्ड भी चेक किए ।जहां सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई हैं ।
बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिल चुका है एनक्यूएएस प्रमाण पत्र
गौरतलब है कि उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के मानक पर खरा उतरने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूए एस) प्रमाण-पत्र बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य को प्रदान किया जा चुका है।23 जून 2025 को राजधानी भोपाल मै आयोजित कार्यक्रम मै प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, नेशनल हेल्थ मिशन डायरेक्टर व कमिश्नर के द्वारा बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एनक्यूएएस प्रमाण पत्र प्रदान किया गया था!उसी तारतम्य भोपाल से इंक्वास की टीम निरीक्षण करने पहुंची ओर स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत को देखा!इस दौरान बीएमओ डॉ अनुराग शुक्ला, बीसीएम डॉ राबिन गुप्ता,बीपीएम डॉ अरुण शुक्ला,डॉ रुपेश झारिया,डॉ विशु बार्चे, मुकता नायक, प्रकाश हल्दकार उपस्थित रहे!
एनक्यूएएस के लिए इस तरह होता हैं अस्पतालो का मूल्यांकन
बीएमओ बहोरीबंद डॉ अनुराग शुक्ला ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेशन के लिए अस्पतालों का 12 मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है।बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी इन्ही 12 मानक इसके लिए अस्पताल द्वारा सेवा प्रदायगी, मरीज संतुष्टि, क्लिनिकल सर्विसेस, इनपुट, संक्रमण नियंत्रण, सपोर्ट सर्विसेस, गुणवत्तापूर्ण प्रबंध, आउटपुट जैसे मानकों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया । मूल्यांकन में खरा उतरने पर बहोरीबंद अस्पताल को एनक्यूएएस प्रमाण पत्र जारी किया गया था!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















