बिजली बिल के बड़े बकायादारों से करें राशि वसूली ओर उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली की सुविधा करें प्रदान

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत कम्पनी लिमिटेड कटनी के अधीक्षण अभियंता डी एन चौकीकर एवं दक्षिण संभाग के कार्यपालन अभियंता शैलजा सिंह चौहान ने स्लीमनाबाद विद्युत उपसंभाग अंतर्गत आने वाले विद्युत वितरण केंद्र स्लीमनाबाद,बहोरीबंद, बाकल,तेवरी व बचैया के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता सहित मैदानी लाइनमैन आउटसोर्स कर्मचारियों की बैठक लेकर विद्युत राजस्व बिजली बिल बकाया राशि वसूलने की समीक्षा की! जनपद सभागार मै आयोजित समीक्षा बैठक में अधीक्षण अभियंता डी.एन .चौकीकर एव कार्यपालन अभियंता चौहान ने बकाया राशि में टीम बनाकर विशेष अभियान चलाकर एवं बड़े बकायादारों से डीआरए के तहत संपूर्ण कार्यवाही कर रिकॉर्ड संधारित करना को कहा!वही ज्यादा से ज्यादा संख्या में विद्युत चोरी के प्रकरण चिह्नित कर पंचनामा बनाये,
पेमेंट काउंट बढ़ाने के साथ शत प्रतिशत नगद मांग प्रत्येक माह वसूली करने सहित अन्य भी बिन्दुओं पर कार्य करने हेतु निर्देशित किया बकाया!लाईन लॉस बंद ख़राब मीटर रिप्लेसमेंट की प्रगति. ट्रांसफार्मर रिप्लेसमेंट फैल ट्रांसफार्मरो मरम्मत व नवीन कनेक्शन प्रदान करने के निर्देश दिए!साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बहोरीबंद,बाकल,स्लीमनाबाद, तेवरी एवं बचैया के कनिष्ठ अभियंताओ से चर्चा कर जानकारी ली!वही कार्यपालन अभियंता शैलजा सिंह चौहान ने कनिष्ठ अभियंताओ से मिली जानकारी की समीक्षा करने के बाद मैदानी कर्मचारियों को पूरी सजगता के साथ बेहतर कार्य करने व बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए!उन्होंने लाइनमैन मुख्यालय में टॉप 20 पर प्रत्येक दिन कार्य करना सुनिश्चित करें!तीन माह से अधिक बकाया दार उपभोक्ताओं पर नियम अनुसार कार्यवाही करते हुए वसूली सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया!कृषि पम्प टीसी लिस्ट 26-27 पर कार्य करने व प्रति लाइनमैंन वार मुख्यालय बकाया राशि वसूली निर्धारित समय पर करने के सख्त निर्देश दिए!वहीं उन्होंने प्रति माह प्रति मीटर रीडर 20 नम्बर नये कनेक्शन करने के लिए टारगेट निर्धारित किया है! साथ ही क्षेत्र के सभी लाइनमैन व हेल्परों को सुरक्षा रखते हुए बिजली लाईन पर कार्य करने के निर्देश दिए!उन्होंने विभागीय कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया उन्होंने यह भी कहा कि एक मिशन के तहत कम्पनी के लिये समर्पित कार्य अत्यंत सराहनीय है इस दौरान सहायक अभियंता दिलदार डाबर,कनिष्ठ अभियंता राम कुमार सेन, आनंद प्रजापति,संत राम पनिका सहित कर्मचारियों की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















