न्यायपालिका से संत श्री आशाराम जी बापू के लिए न्याय की मांग,जंतर मंतर में सौपा ज्ञापन

इस ख़बर को शेयर करें

दिल्ली :सामाजिककार्यकर्ता भगवान दिन साहू के नेतृत्व में बहुत से धार्मिक एव सामाजिक संगठनों ने दिल्ली जंतरमंतर पहुच कर राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के नाम ज्ञापन सौपा । बताया जा रहा है की आज देश भर के सामाजिक और धार्मिक संगठन जंतरमंतर दिल्ली के ऐतिहासिक मैदान में एकत्रित हुए है ।उनका प्रदर्शन शांति पूर्वक है ।

क्या है उनकी मांगें ?

सामाजिक संगठनों का कहना है की हम किसी भी लोकतांत्रिक सरकार के खिलाफ नही है ।हमारी प्रार्थना है कि देश की सर्वोच्चअदालत ( सुप्रीमकोर्ट ) के आदेश का पालन हो । हमारी मांग है कि 16 जुलाई 2026 को  सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया है कि देश भर की 13 सो जेलों में 70 वर्ष से अधिक उम्र के कैदीयो की रिहाई सुनिश्चित करे । और शर्त रखी गई कि कैदी की उम्र 70 वर्ष होनी चाहिये और अस्वस्थ हो ।( आदेश गूगल पर भी है ) इस नियम के अनुसार सन्त श्री आशाराम जी बापू की उम्र 89 वर्ष है और माननीय न्यायालय के आदेश पर जोधपुर जेल प्रशासन की देखरेख में इनका इलाज जारी है ।वो ऐसे सन्त है जिन्होंने पूरे विश्व मे आध्यात्मिक क्रांति लाई ,करोड़ो करोड़ो लोगों को धर्मांतरण से रोक कर घर वापसी करवाई ,बच्चों में अच्छे संस्कारों का सिचन हो इस निमित्त मात्र पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजन शुरू करवाये जिसमे करोड़ो करोड़ो लोग प्रतिवर्ष लाभांवित हो रहे है ।

अमेरिका के केलिफोर्निया में सर्वोच्च सम्मान से किया गया था सम्मानित 

सन्त श्री आशाराम जी बापू ने समस्त मानव जाति को पर्यावरण प्रदूषण से सुरक्षित करने के लिए तुलसी पूजन दिवस की शुरुआत की थी ।आदिवासीक्षेत्रों में नियमित रूप से भंडारे एव सत्संग ,सैकड़ों गुरुकुल और सैकड़ों गोशाला का निर्माण आदि आदि अनगिनत सेवा कार्यो अनवरत जारी है । उनके अतिविशिष्ट सेवा कार्यो के कारण सन 2020 में अमेरिका के केलिफोर्निया विधानसभा ने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया ।

आज भी 11 करोड़ शिष्य

वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके आज भी 11 करोड़ शिष्य है । पारिवारिक गुणा भाग 44 करोड़ से अधिक का है । वर्तमान युग सोसल मीडिया का है । सच्चाई किसी से छुपी नही है । इस फर्जी प्रकरण के कारण पूरे विश्व मे न्याय व्यवस्था की थू थू हो रही हैं । लोग कह रहे है न्याय व्यवस्था सरकार के कंट्रोल के बाहर है ।इससे सरकार की छवि खराब हो रही हैं । अतः आप सभी से प्रार्थना है कि 16 जुलाई 2026 के माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश का विधिवत पालन हो और सन्त श्री आशाराम जी बापू की रिहाई सुनिश्चित की जाए ।

न्याय का मिला भरोसा अब न्यायालय पर आस

वहीं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा 20 जुलाई 2026 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से पत्रव्यवहार और राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल से मोबाइल पर बात हुई है थी । उन्होंने न्याय का भरोसा दिलाया है ।लेकिन अब सभी की नजरें न्यायालय पर टिकीं हैं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को न्यायालय और सरकार से न्याय की आस है।

ये रहे मौजूद 

वहीँ इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले कामठी विहार कालोनी के अध्यक्ष एव सेवानिवर्त फूड ऑफिसर मदन मोहन परसाई ,आधुनिक चिंतक हरशूल रघुवंशी ,राष्ट्रीय बजरंग दल के नितेश साहू ,कुंबी समाज के मार्गदर्शक सुभाष इंगले ,अशोक साहू ( राष्ट्रपति पदक से सम्मानित ) कलार समाज के प्रमुख रामाकांत सूर्यवंशी ,रामेश्वर कर्मवीर ,कुंबी समाज के युवा नेता अंकित ठाकरे ,साहू समाज के ओमी साहू ,गेंदराव कराडे ,नारायण हरदिया ,शम्भूदयाल साहू ,आई टी शेल के प्रभारी भूपेश पहाड़े ,गौरीशंकर धारे ,विमल शेरके ,डॉ मीरा पराडकर ,करुणेश पाल ,शकुंतला कराडे ,योगिता पराडकर ,रुपाली इंगले ,प्रीति सोनोरे ,छाया परसाई ,सुधा ताम्रकार ,वर्षा आहूजा आदि प्रमुख है ।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें