समानता ,समरसता, मानवता ओर सामाजिक एकता का समागम है समरसता संकल्प अभियान

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650 वी जयंती के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से राज्य सरकार के द्वारा समरसता संकल्प अभियान यात्रा निकाली जा रही है।बहोरीबंद विकासखण्ड मैं यात्रा का समापन मंगलवार को हुआ।विकासखंड मे यात्रा तीसरे दिवस ग्राम तिंगवा से शुरू हुई!जहाँ विधि विधान से पूजा अर्चना की गईं!यात्रा तिंगवा होते हुए पथराड़ी पिपरिया, हिनौती, जुझारी, देवरी, मवई, चरगवां होते हुए पहरुआ पहुंची!पहरुआ मे यात्रा का समापन हुआ!यहाँ से यात्रा रीठी विकासखंड के लिए प्रवेश कर ली!
गांव गांव मंगल कलशों ,ढोल नगाड़ों की धुन व आतिशबाजी के बीच यात्रा की भव्य अगवानी की गई।यात्रा मैं संतों के सानिध्य में गाँव-गाँव में ससमरसता, समभाव और सद्भभावना का संदेश दिया गया।वही ग्रामीण जनो ने भी समाज में प्रेम, सौहार्द तथा समरसता भाव जगाने के लिए  संतों का दर्शन एवं प्रवचन का लाभ अर्जित किए।

नवाचारो ने बनाया यात्रा को आकर्षक

यात्रा के दौरान अनेक नवाचार हुए।संतजन सभी समुदाय के लोगों से तो स्नेह मिलन किये ही साथ ही नवाचारों की प्रेरणा भी दी।स्मृति स्वरूप तुलसी का पौधा रोपा गया।कलावा बांध कर नशामुक्ति का संकल्प लिया गया।यात्रा मैं समरसता की खिचड़ी ने सबको एक सूत्र मैं जोड़ा।यात्रा के दौरान दोपहर और शाम को संत्संग, प्रवचन, सामूहिक, संर्कीतन और सहभोज का कार्यक्रम हुआ।जनसंवाद कर स्नेह यात्रा का महत्व बतलाया गया!जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह ने कहा कि समाज मे प्रेम ,सौहार्द व समरसता का भाव जगे इसके लिए पूरे मध्य प्रदेश में विभिन्न प्रकार के आयोजनों के माध्यम से आमजन को जोड़ने का काम प्रदेश की सरकार कर रही है।हम सब को मिलकर एक अच्छा प्रदेश बनाने का संकल्प ले और उसने समरसता के माध्यम से गांव में सामाजिक एकता को बनाए रखें।
हम सब के भीतर एक ही ईश्वर विराजमान हैं ।ईश्वर कभी अपने संतानों में भेद नहीं करता है और हम सब को भी समाज में एक दूसरे के बीच समानता के भाव को जाग्रत करना है।
इस दौरान भारतीय समाज की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई।इस दौरान सचिव कोमल झारिया, मंगीलाल चौधरी,रामपाल यादव, गोविंद पटेल, रविंद्र दुबे, आयुष बघेल, संदीप गोस्वामी सहित जन अभियान परिषद ,महिला एवं बाल विकास विभाग ,पंचायत विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें