महिला जनप्रतिनिधियों के पति /पुत्रों को पंचायत कामकाज मे न करें संलिप्त,नहीं तों सचिव व रोजगार सहायको पर होगी वैधानिक कार्रवाई

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद: महिलाओं को स्वालम्बी बनाकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके इसके लिए सरकार के द्वारा हर क्षेत्र मे महिला आरक्षण दिया जा रहा है।जहां महिलाएं आगे आकर हिस्सा ले रही है ओर स्वयं आत्मनिर्भर बन रही है।उसी प्रकार पंचायती राज व्यवस्था मैं राजनीति मे महिलाओं को आगे लाने सरकार के द्वारा 50 फीसदी आरक्षण देकर सशक्त बनाने की पहल की है।बहोरीबंद जनपद मे महिला जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन उनके पति, पुत्र, ससुर ओर अन्य लोग न करें इसके लिए बुधवार को जनपद सीईओ नें एक महत्वपूर्ण आदेश ग्राम पंचायत के सचिवों ओर रोजगार सहायको को जारी किये है!जिसमें जनपद सीईओ नें आदेश जारी कर कहा है कि शासन की मंशानुरूप समस्त निर्वाचित महिला सरपंच /पंच द्वारा ही पंचायतों के कार्यों के संचालन किया जाना है!लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है निर्वाचित महिला सरपंच /पंच के स्थान पर परिजन(पिता,पति, पुत्र, ससुर एवं अन्य )के द्वारा ग्राम पंचायतों के कार्यों का संचालन मे हस्तक्षेप किया जा रहा ओर स्वयं ही कार्य कराया जाता है!जिससे शासन द्वारा महिलाओं को प्रदाय अधिकारों का हनन किया जाना है!इसलिए ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायको के अलावा अधिकारी -कर्मचारी भी विशेष ध्यान रखें कि महिला सरपंच /पंच अपने दायित्वों का निर्वहन करें न कि उनके परिजन!यदि इस संबंध मे कोई शिकायत प्राप्त होती है तों संबंधित सचिवों ओर रोजगार सहायको पर कार्रवाई प्रस्तावित की जायेगी!गौरतलब है बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायतों महिला जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पति,पुत्र सरपंची करते नजर आ रहे है।कही- कही तो उनके ससुर भी सरपंची करते नजर आ रहे है।बहोरीबन्द ब्लॉक की 79 ग्राम पंचायतों मैं 40 ग्राम पंचायतो मैं सरपंच महिलाये है।लेकिन महिला सरपंच अपने अधिकारों से वंचित है!जिसको लेकर लगातार शिकायते प्राप्त हो रही थी!जिसके बाद जनपद सीईओ अभिषेक कुमार द्वारा महिला अधिकारों का हनन उनके परिजन न करें इसको लेकर आदेश जारी किये!

इनका कहना है- अभिषेक कुमार जनपद सीईओ बहोरीबंद

जनपद की ग्राम पंचायतों मैं महिला जनप्रतिनिधि अपने अधिकारों का उपयोग करें, उनके परिजन नहीं ।
इसके लिए बहोरीबंद जनपद की सभी 79 ग्राम पंचायतों के सचिवों व रोजगार सहायको को आदेश जारी कर दिए गए है!
यदि कही पर भी महिला अधिकारों का हनन उनके परिजन करनें संबंधी शिकायत प्राप्त होगी तों सचिव ओर रोजगार सहायको पर कार्रवाई प्रस्तावित की जायेगी!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें