सूने घर से सोने चांदी के जेवर सहित नगदी चोरी,यहाँ विद्युत तार चुरा ले गए चोर

जबलपुर:माढ़ोताल,शहपुरा और पनागर तीन अलग -अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने धावा बोलते हुए माढ़ोताल में जहाँ सूने मकान से सोने चांदी के जेवर सहित नगदी चोरी की तो वहीं शहपुरा में 19 पोल का विधुत तार चोरी की घटना को अंजाम दिया, साथ ही पनागर में प्रिंटिंग केबल काटकर स्टाटर एवं उपर लगी हुई एक इंच पाईप चोरी कर फरार हो गए।वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
सूने मकान में चोरों का धावा
पहला मामला थाना माढ़ोताल का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 7-9-26 की रात जितेन्द्र सिंह बैस उम्र 35 वषर् निवासी शताब्दीपुरम दानव बाबा रोड महाराजपुरा थाना ग्वालियर वतर्मान पता स्टार सिटी फेस 4 गली नम्बर 4 माढ़ोताल ने रिपोटर् दजर् कराई कि दिनांक 5-9-26 को उसे सूचना मिली कि उसकी भाभी प्रतिमा जो सागर में रहती हैं जिनका स्वास्थ्य खराब है वह अपने परिवार सहित अपने किराये के मकान में ताला लगाकर सागर गया था दिनंाक 6-9-26 को घर वापस आ रहा था उसकी मकान मालकिन प्रतिभा पटेल ने उसे फोन कर बतायी कि आपके कमरे के मेन गेट का ताला टूटा है, घर पहुॅचकर देखा मेन गेट का ताला टूटा था अंदर जाकर देखा कमरे के दरवाजे में लगे ताले टूटे हुये थे आलमारियों का लाॅकर टूटा था आलमारी में रखे उसके पत्नी गरिमा चैहान के सोने के 2 मंगलसूत्र, 4 चूड़ी, 2 चैन, 7 अंगूठी, 1 जोड़ी टाप्स, 1 जोड़ी झुमकी, 1 जोड़ी लटकन, चांदी का ब्रेसलेट, 2 जोड़ी पायल, 2 जोड़ी बिछिया तथा कुछ अन्य जेवरात तथा नगदी 3 लाख रूपये गाबय थे कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर ले गया है। रिपोटर् पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विघुत तार चुरा ले गए चोर
वहीं दूसरा मामला थाना शहपुरा का है जहाँ पर दिनंाक 7-9-26 को सहायक अभियंता रंजन पाण्डे ने लिखित शिकातय की कि शहपुरा विधुत वितरण केन्द्र के लाईनमेन संदीप मुड़िया ने जानकारी दी कि खिरकाखेड़ा में 11 के व्ही भमकी पम्प फीडर का 19 पोल का विधुत तार अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है जिससे विधुत विभाग शहपुरा केा लगभग 1 लाख 80 हजार रूपये का आथिर्क नुकसान हुआ है।लिखित शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
केबल काटकर स्टाटर और उपर लगी हुई एक इंच पाईप चोरी
वहीं तीसरा मामला थाना पनागर का है जहाँ पर दिनंाक 7-9-26 केा मोनू खरे उम्र 39 वषर् निवासी ग्राम इमलई ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह कृषिर् कायर् करता है दिनंाक 1-8-26 को वह समशिर्यल किसान कम्पनी का पम्प खरीदकर ग्राम पड़रिया वाईपास रोड के बाजू में स्थित खेत में डाला था दिनंाक 6-9-26 की रात लगभग 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रिंटिंग केबल काटकर स्टाटर एवं उपर लगी हुयी एक इंच पाईप कुल कीमती लगभग 17 हजार रूपये का चोरी कर ले गया है। रिपोटर् पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















