महाआरती कर की गई विश्व कल्याण की कामना,लघु वृंदावन धाम बांधा मे धूमधाम व भव्यता उत्साह के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :जिले के प्रसिद्ध लघु वृन्दावन धाम बांधा इमलाज मैं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुक्रवार -शनिवार की दरमियानी रात को धूमधाम से मनाया गया।
दीपो की रोशनी से लघु वृन्दावन धाम जगमगा उठा।
मध्यरात्रि 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने का सिलसिला शुरू हो गया।भगवान के जन्मोत्सव पल के साक्षी बनने बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ,कृष्ण जन्मे आधी रात बांधो की रतिया जैसे सुमधुर गीत गाये जाने लगे।मंदिर के पुजारी के द्वारा भगवान  का पंचामर्त से अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद भगवान का श्रृंगार किया।लघु वृन्दावन बांधा मैं जन्मोत्सव का नजारा देख श्रद्धालु भक्ति मैं रम गए।लघु वृंदावन धाम बांधा मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पुनीत अवसर पर प्रात 7 बजे से भगवान का आचार्य की उपस्थिति मे अभिषेक पूजन हुआ!दोपहर 12 बजे से भजन गायको द्वारा भजन -संकीर्तनो की प्रस्तुतियाँ दी गईं!सायंकाल में गोधूलि बेला पर उपस्थित विद्वान आचार्य डॉक्टर दिनेश तिवारी आचार्य रोहित तिवारी, आचार्य महेंद्र त्रिपाठी द्वारा सुस्पष्ट एवं सुंदर लयबद्ध रूप से पुरुष सूक्त वैदिक मंत्रों का वाचन किया गया । रात्रि ठीक 12:00 बजे भगवान के जन्म झांकी के जैसे पट खुले तब समूचा परिसर श्री कृष्ण नाम की जयकारों से गुंजायमान हो गया । भव्य महा आरती के साथ भगवान का भोग प्रसाद वितरण हुआ!

सुमधुर कृष्ण भजनों पर थिरके युवा

यशोदा ने जायो ललना मैं वेदन सुन आई,लाला जन्म सुन आई,मैया दे दो बधाई।मैं तो नंद बाबा घर जाऊंगी ,बधाई लेकर आऊंगी। एक से बढ़कर एक कृष्णमय भजनों की प्रस्तुति भजन गायको के द्वारा लघु वृन्दावन धाम बांधा इमलाज मैं दी गई।इन गीतों की धुन पर भक्तो के कदमताल थिरकते रहे।जन्मोत्सव उपरांत पालना उत्सव मनाया गया।जहां महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल गोपाल रूप के दर्शन कर पूजन अर्चना की व सोहर गीत गए।जन्मोत्सव की खुशियां उपरांत महाआरती आयोजित की।महाआरती कर विश्व कल्याण की कामना की गई।इस दौरान मंदिर परिवार की ओर से रामनरेश त्रिपाठी,नवनीत चतुर्वेदी ,महेश पाठक, सीताराम मिश्रा,मनोज पाठक,सतेन्द्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।साथ ही सुरक्षा व्यवस्था हेतु रीठी पुलिस मौजूद रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें