पहलवानों ने दंगल मैं दिखाए एक से बढ़कर एक दाव पेंच, ग्राम पंचायत इमलिया मैं आयोजित हुआ दंगल

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत इमलिया मैं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशाल दंगल आयोजित किया गया।दंगल का आयोजन बाल समाज समिति इमालिया के द्वारा किया गया।दंगल मैं अपने करतबों को दिखाने दूरदराज क्षेत्रों से पहलवान आये।पहलवानों ने दंगल मैं एक से बढ़कर एक दाव पेंच दिखाकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।दंगल का खिताब पहलवान अनुराग सिहोरा निवासी के सिर सजा।जिसे 7100 रुपये नगद शील्ड व मेडल देकर पुरुस्कृत किया गया।इसके अलावा दंगल मैं भाग लेने आये पहलवानों को भी आयोजक समिति के द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम अध्यक्ष ग्राम पंचायत सरपंच विजय अग्रवाल ने कहा कि आगामी वर्ष से दंगल का आयोजन ओर भव्य रूप से किया जाएगा।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह, सुधा सिंह, गोलू तिवारी, गोविंद सिंह,पूरनलाल हल्दकार,कोदू लाल हल्दकार,नरोत्तम दुबे, प्रभु दयाल विश्वकर्मा,मातंग राम, मस्तराम,विश्वनाथ, पहलवान, शकील पहलवान,जावेद खान, भागवत पटेल, वृंदावन हल्दकार सहित बाल समाज समिति के सदस्यों ओर ग्रामीणों की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















