भगवान श्रीकृष्ण से सीखे जीवन जीने की कला,रुपनाथ धाम मे आयोजित हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता,गोविंदाओ ने दिखाए करतब

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : गोविंदा आला रे आला, जरा मटकी संभाल ब्रजवाला गीत की मधुर धुन के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रसिद्ध रुपनाथ धाम मे मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई!जहाँ विकासखंड क्षेत्र की प्रमुख 8 टीमो ने भाग लिया!धरातल से 35 फिट ऊपर मटकी को बांधा गया!मटकी को फोडने 8 गावों की गोविंदाओ की टोलियो ने हैरत अंगेज करतब दिखाए!अंततः ग्राम मुरवारी की टीम इस मटकी फोटो प्रतियोगिता की विजेता बनी जिसने मटकी फोडने मे सफलता हासिल की!विजेता टीम को नगद राशि व शील्ड प्रदान किया गया!इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं नें कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशो मे ही जीवन जीने की कला निहित है!श्री कृष्ण का जीवन अलौकिक होने पर भी लौकिक जीवन से जुडा हुआ दिखाई पड़ता है!जीवन जीने की कला यदि किसी से सीखनी चाहिए तो वह है श्रीकृष्ण!इस दौरान एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी सुदेश सुमन, कुमार ,राकेश लोधी, सरपंच नरेंद्र सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश ब्यौहार,राजेश रजक,सुमित सैनी,रामनरेश यादव सहित बड़ी संख्या मे लोगों की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें