शिक्षक राष्ट्र के निर्माता एवं समाज के है पथ प्रदर्शक, स्लीमनाबाद तहसील के स्कूलो मैं मनाया शिक्षक दिवस

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – देश के पूर्व उप राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप मे शनिवार को स्लीमनाबाद तहसील के स्कूलो मैं मनाया गया।शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूलो मैं कार्यक्रम आयोजित हुए।सांदीपनी स्कूल स्लीमनाबाद, ठाकुर बुद्ध सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेवरी, पीएम श्री स्कूल सलैया फाटक, हाई स्कूल छपरा, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल धूरी बंधी ओर शासकीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंधी स्टेशन मैं कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन जिनकी याद मैं शिक्षक दिवस मनाया जाता है उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।विद्यार्थियों ने शिक्षको का सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य गंगाराम राजपाल ने कहा की रचनात्मक अभिव्यक्ति और ज्ञान की प्रसन्नता ही शिक्षक की सर्वोत्तम कला होती है। प्राचीनकाल से ही हमारे देश में गुरु और शिक्षक का स्थान समाज में सर्वोपरि सम्मानित रहा है। शिक्षक ही विद्यार्थियों में मानव जीवन के संस्कार और विद्या देकर उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास करता है। समाज में गुरु का सम्मान सर्वोपरि है और यह देवताओं के तुल्य पूज्यनीय भी है। उन्होने कहा कि अच्छे शिक्षक और गुरु किस्मत की तरह होते हैं, जो भाग्य और ईश्वर की प्रार्थना से मिलते हैं।इस दौरान वरिष्ट शिक्षक अमित हल्दकार ,संस्कृति प्रभारी,मनोरमा राणा, रत्नेश जैन, प्रीति परते, राजकमल ,ज्योति, योगेश, राजीव, प्रतिभा, लक्ष्मी नारायण, नवीं, नर्मदा , विकास, नेहा, कंचन, संगम , अन्य स्टाफ़ एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।वही सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्लीमनाबाद मे आयोजित कार्यक्रम मे जनशिक्षक डॉ दिलीप त्रिपाठी नें कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में इसीलिए मनाया जाता है क्योंकि उन्होंने एक सामान्य शिक्षक से आगे बढ़कर आचार्य कुलपति उपराष्ट्रपति एवं राष्ट्रपति तक देश का नेतृत्व किया और मार्गदर्शन किया।
इस दौरान शिक्षकों सहित विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
इस दौरान प्राचार्य डी के ठाकुर, उइके मेडम, कृष्णा दुबे, सविनय तिवारी सहित स्कूल स्टॉफ ओर विद्यार्थियों की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















