पुराने विवाद को लेकर अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या,आरोपी फरार

जबलपुर :पुराने विवाद को लेकर 50 साल के अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर आरोपी फरार हो गए,वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपियों की तलाश सुरु कर दी है।
यह है मामला
मामला हनुमानताल थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 5-9-26 रात पुष्कर सोनकर उम्र 21 वषर् निवासी बड़ी खेरमाई हनुमानताल ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह अपने मामा मनोज उफर् बाबा के साथ मथुरा सेठ की बाड़ी में मूतिर् बनाने का काम करता है दिनंाक 4-9-26 की रात लगभग 11-30 बजे वह तथा मामा मनोज उफर् बाबा सोनकर, मामी विमला सोनकर एवं उनका बेटा अनुराग सोनकर दुकान में मूतिर् बना रहे थे तभी वहां पर गाड़ी में रोहित मराठा एवं चिन्टू उफर् भरत यादव आये जिनसे मामा बाबा सोनकर का पुराना विवाद है दोनों पुरानी रंजिश पर से मामा मनोज उफर् बाबा सोनकर से विवाद करने लगे, चिन्टू उफर् भरत यादव ने रोहित से कहा कि आज बाबा को जान से खत्म कर दो तो रोहित ने अपने पास से पिस्टल निकालकर उसके मामा मनोज उफर् बाबा सोनकर पर जान से मारने की नियत से फायर कर गोली मामा मनोज उफर् बाबा के गदर्न में पीछे तरफ लगी जिससे मामा गिर गये, वह एवं अनुराग, मामी उनकी गाड़ी तरफ दौड़े तो दोनों भाग गये। मामा को ई रिक्शा से मेट्रो अस्पताल लेकर गये जहां से रेफर करने पर मेडिकल काॅलेज लेकर गये डाक्टर ने चेक कर मामा मनेाज उफर् बाबा सोनकर उम्र 50 वषर् को मृत घोषित कर दिया। रोहित मराठा और चिन्टू उफर् भरत यादव ने उसके मामा मनोज उफर् बाबा सोनकर की गोली मारकर हत्या की है।वहीं घटित हुई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निदर्ेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डाॅ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) मौके पर पहुंचे। जिनकी उपस्थति में पंचनामा कायर्वाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डाॅ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर उदयभान बागरी के मागर्दशर्न में थाना प्रभारी हनुमानताल सुभाषचंद्र बघेल के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















