बरसात में जड़ से उखड़कर गिर रहे वर्षों पुराने पेड़

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा:रुक -रुक हो रही बरसात ने एक तरफ जहां किसानों के चेहरों में खुसी ला दी है,तो वहीं दूसरी तरफ लगातार हो रही बरसात के चलते वर्षो पुराने पेड़ जड़ से उखड़ कर जमीन में गिर रहे हैं,वहीं समय रहते पुराने पेड़ो की कटाई छटाई का काम प्रशासन को करवा देना चाहिए ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो सके।

(जुझारी में सड़क किनारे गिरा पेड़)

पहला मामला जुझारी(गोसलपुर) का है जहाँ पर वर्षो पुराना इमली का पेड़ आधे रास्ते मे ही गिर गया,हलाकि ये पेड़ कल से ऐसे ही गिरा पड़ा राहगीरों ने पेड़ की फोटो शेयर करते हुए प्रशासन से रास्ते मे गिरे भारी भरकम पेड़ को रास्ते से हटाने की अपील की है।

(कुररिया शाला में गिरा पेड़)

इसी तरह सिहोरा के बाबा ताल में स्तिथ पीएम श्री विद्यालय (कुररिया शाला) में वर्षो पुराना इमली का पेड़ आज जड़ से उखड़कर स्कूल परिसर में धड़ाम से गिरा,हलाकि इन दोनों घटनाओं में किसी भी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीँ है,फिलहाल सड़क किनारे सार्वजनिक जगहों पर लगे वर्षो पुराने पेड़ो की कटाई छटाई का काम स्थानीय प्रशासन को समय रहते करवा देना चाहिए ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो सके।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें