करोड़पति बाबू के ठिकाने पर लोकायुक्त की दबिश,2 टीमों ने एक साथ मारा छापा

जबलपुर: लोकायुक्त की दो टीमों ने एक साथ आज तड़के जब करोड़पति बाबू के ठिकाने पर दबिश दी तो मकान प्लॉट फॉर्म हाउस के कागज देख कर भौचक्का रह गए ।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी सुभाष शर्मा पिता रवि शर्मा, पद सहायक ग्रेड-2 कार्यालय क्षे़त्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केन्द्र सिवनी, बर्तमान पता निवासी-13/2झ गली नं.02 अम्बेडकर काॅलोनी राजीव गांधी वार्ड जिला जबलपुर की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने संबंधी शिकायत लोकायुक्त संगठन को प्राप्त हुई थी। जिसकी सत्यापन कार्यवाही निरीक्षक जितेन्द्र यादव के द्वारा की गई। सत्यापन में सूचना प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर आरोपी सुभाष शर्मा के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संशोधित 2018) धारा 13(1)बी, 13(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आज दिनांक 8 अगस्त को प्रातः5ः30 बजे आरोपी के निवास स्थान तथा फार्म हाऊस पर छापा कार्यवाही की गई।प्रारंभिक तौर पर छापा कार्यवाही के दौरान आरोपी सुभाष शर्मा तथा उनकी पत्नी शीला शर्मा के नाम से विभिन्न कृषि भूमि ग्रामीण क्षेत्र में, शहरी क्षेत्रों में प्लाट तथा फार्म हाउस, मकान जांच के दौरान प्रकाश में आये हैं।
गांव से लेकर शहर तक प्रॉपर्टी-
1. मौजा लोहारी तहसील पाटन जिला जबलपुर में अनावेदक की पत्नी शीला शर्मा के नाम से विभिन्न भूमियां क्रय की है जिसकी अनुमानित कीमत 1,11,02,156/-रु है।
2. मौजा मुरगवां तहसील पाटन जिला जबलपुर में अनावेदक की पत्नी शीला शर्मा के नाम भूमि क्रय किया जाना पाया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 25,91,658/-रु है।
3. मौजा गोहलपुर तहसील आधाताल जिला जबलपुर में अनावेदक की पत्नी शीला शर्मा के नाम से कई प्लाट क्रय किया गया है जिसका अनुमानित कीमत 47,48,996/-रु है।
4. मौजा करमेता तहसील आधारताल जिला जबलपुर में अनावेदक की पत्नी शीला शर्मा के नाम से 4581 वर्गफुट भूमि क्रय की है जिसकी अनुमानित कीमत 2,88,45288/-रु है।
5. अनावेदक के द्वारा अपनी पत्नी के नाम शीला शर्मा 13/2झ गली नं.02 अम्बेडकर काॅलोनी राजीव गांधी वार्ड जिला जबलपुर में दो मंजिला पक्का अलीशान मकान बनवाया है जो कि 2800 वर्गफुट पर बना है। जिसमें भू-तल में 2800 वर्गफुट एवं प्रथम-तल में 2000 वर्गफुट निर्माण है कुल निर्माण 4800 वर्गफुट में पक्का मकान निर्मित है । जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 65,00,000/- रूपये है।
6. अनावेदक ने अपनी पत्नी शीला शर्मा के नाम से एक अन्य मकान पारस कालाॅनी जिला जबलपुर में दो मंजिला पक्का मकान बनवाया हैं जो 1500 वर्गफुट में निर्मित है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10,00,000/- रूपये है।
7. अनावेदक ने अपनी पत्नी शीला शर्मा के नाम से फार्म हाऊस ग्राम लोहारी तहसील पाटन जिला जबलपुर में स्थित हैं जिसका भू-तल का पक्का निर्माण किया गया है जो लगभग 3000 वर्गफुट में निर्मित है। जिसकी अनुमानित लागत 52,00,000/-रूपये है।
अनुपात से अधिक पाई संपत्ति
वहीँ आरोपी सुभाष शर्मा की कुल आय से व्यय अधिक किया जाना पाया गया है। जाँच के दौरान कुल अर्जित आय का 543.19 प्रतिशत अनुपातहीन है। वर्तमान में छापा कार्यवाही जारी है।
छापा दल में दो टीमें रही टीम-1,श्रीमती रेखा प्रजापति, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षकगण जितेन्द्र यादव, राहुल गजभिये, शशिकला मस्कुले एवम अन्य सदस्य थे। वहीं टीम-2 में श्रीमती नीतू त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षकगण उमा कुशवाह एवम अन्य सदस्य मौजूद थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















