फलदार व छायादार पौधो से वसुधा ओढ़ेगी हरियाली चुनर

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मुख्य कार्यपालन निदेशक के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था युवा सवेरा समिति, पिपरिया परोहा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर पौधारोपण एवं नर्सरी निर्माण का कार्य निरंतर किया जा रहा है।संस्था द्वारा स्थापित पादप नर्सरी प्रशिक्षण केंद्र में उच्च गुणवत्ता के 150 आम तथा 50 नींबू के पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया गया। संस्था ने संकल्प लिया है कि यह अभियान 15 अगस्त 2026 तक निरंतर संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से अधिकाधिक लोगों को अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।इस अवसर पर संस्था प्रमुख गोवर्धन रजक एवं डॉ. जयप्रकाश अवस्थी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं हरित ग्राम निर्माण का संदेश दिया गया। नर्सरी प्रशिक्षण केंद्र में तैयार किए जा रहे पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जा रहा है।कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री जगन सिंह मसराम, ग्राम पंचायत सचिव श्री प्रकाश चौधरी, सहायक सचिव श्री अमर बहादुर, कमलेश रजक, सुनील चौधरी, रामदयाल लखेरा, क्रांति चौधरी, शारदा रजक तथा नवांकुर सखियों एवं ग्रामवासियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से इच्छुक वृक्ष मित्रों को निःशुल्क फलदार पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक परिवार पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।
संस्था प्रमुख गोवर्धन रजक ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, मातृत्व और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। युवा सवेरा समिति आगामी दिनों में भी जनसहभागिता के माध्यम से अधिकाधिक पौधारोपण एवं पौध संरक्षण के कार्य निरंतर संचालित करती रहेगी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















