संवाद के माध्यम से किसानों की सभी समस्याओं का हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं,मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जबलपुर,कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार कृषक कल्याण वर्ष में सभी अन्नदाता बंधुओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कल भी किसानों से बातचीत की थी। किसानों से जुड़े विषयों को लेकर मंत्रियों की एक समिति गठित की गई है, जो किसान भाइयों से संवाद करेगी।समिति के सदस्य कृषि मंत्री कंषाना, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर किसानों से संवाद करेंगे। राज्य सरकार सदैव किसानों के सकारात्मक सुझावों के साथ है। हम संवाद के माध्यम से सभी समस्याओं का हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं। हम किसानों और आम नागरिकों की बेहतरी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे। जनता को कष्ट न हो इसकी चिंता सभी को करना चाहिए।

2000 से ज्यादा सड़क पर उतरे किसान
वहीं आज करीब 2000 से ज्यादा किसान सड़क पर उतरे हुए हैं। 19 किसान संगठनों के किसान सीएम हाउस के पास पहुंच गए हैं जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया है। किसानों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई है। आगे-आगे किसान पैदल यात्रा कर रहे हैं, उनके पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉली और दूसरी गाड़ियां चल रही हैं। किसानों को रोकने के लिए SAF, RAF और 20 से अधिक थानों की पुलिस तैनात की है। कई बैरिकेड तोड़कर राजधानी में दाखिल हुए किसानों के आंदोलन से तनावपूर्ण स्थिति बनी है।
मांगें पूरी होने तक वापस नहीं लौटेंगे’
वहीं आंदोलनकारी किसान अपने साथ 7 दिन का राशन-पानी लेकर आए हैं और उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक वापस नहीं लौटेंगे। किसान मूंग की 100 प्रतिशत खरीद की मांग को लेकर भोपाल पहुंचे हैं। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन की कोशिश है कि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रहे और किसी तरह का टकराव न हो।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















