मौसी के घर से वापस लौटे भगवान,जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा खितौला

इस ख़बर को शेयर करें

 

सिहोरा :भगवान श्री जगन्नाथ की घर वापसी रथ यात्रा शुक्रवार को खितौला में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। रथ यात्रा नरसिंह मंदिर से प्रारंभ होकर बारी बहू स्टेडियम तक पहुंची,इस बीच पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को बड़े ही भक्ति भाव से खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।रथ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के जयघोष, भजन-कीर्तन और भक्तिमय वातावरण ने नगर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।भारी बहू स्टेडियम के समीप रथ यात्रा का समापन हुआ, जहां भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य महाआरती संपन्न हुई। महाआरती के बाद भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुनः उनके मंदिर में विराजमान कराया गया।रथ यात्रा के सफल आयोजन में मंदिर समिति, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में अपार श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला, जिससे खितौला सिहोरा पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें