मझौली में एक बृद्ध महिला सहित दो युवकों की मौत

जबलपुर :तीन अलग -अलग मामलों में दो युवकों सहित एक बृद्ध महिला की मौत हो गई।मामला मझोली थाना क्षेत्र के हैं जहां पर एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई तो वहीं दूसरी घटना में मोटरसाइकिल की टक्कर से बृद्धा की मौत हो गई,तीसरे मामले में एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, वहीँ सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शवों को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच सुरु कर दी है।
नदी में डूबने से मौत
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मझौली में आज दिनंाक 24-7-26 को संजय सिंह गौंड़ उम्र 40 वषर् निवासी निवासी ग्राम सुनकड़ थाना जबेरा ने सूचना दी दिनंाक 23-7-26 को शाम लगभग 4 बजे उसका भतीजा रामप्रसाद उफर् छुट्टू घर का सामान लेने के लिये घर से रानीताल जाने की कहकर गया था, जो शाम लगभग 6 बजे घर वापस नहीं आया जिसकी तलाश की जो कटाव धाम जाकर आसपास के पास लोगों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि एक लड़का अपनी गाड़ी उपर खड़ी करके नीचे कार नदी के चट्टान पर बैठा था शाम लगभग 7 बजे नदी से वापस आते समय पैर फिसलने से नदी में गिर गया। रात में तलाशी के दौरान भतीजा नहीं मिला आज सुबह लगभग 11-30 बजे तलाश करते समय कार नदी में उसका भतीजे का शव रामप्रसाद उफर् छुट्टू सिंह गौंड़ उम्र 20 वषर् का शव मिला।
मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत
वहीँ मोटरसाइकिल की टक्कर से बृद्ध महिला की मौत हो गई थाना मझौली में आज दिनंाक 24-7-26 को रतनलाल रजक उम्र 52 वषर् निवासी ग्राम अमोदा ने सूचना दी कि खेती किसानी करता है आज सुबह लगभग 10 बजे उसकी माॅ श्याम बाई रजक उम्र 80 वषर् घर से टहलने रोड किनारे किनारे जा रही थी तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेजी गति लापरवाही से चलाते हुये माॅ को टक्कर मार दिया जिससे माॅ के सिर में चोटें आईं। माॅ को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल मझौली लेकर आये डाक्टर ने चैक कर माॅ को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मगर् कायम कर जांच में लिया गया।
फाँसी पर झूला युवक
वहीँ तीसरी घटना में एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस के अनुसार थाना मझौली में आज दिनंाक 24-7-26 को रामप्रसाद कोल उम्र 50 वषर् निवासी सुंदरपुर ग्राम खितौला ने सूचना दी कि वह खेती किसानी करता है आज सुबह लगभग 9 बजे अपने खेत में काम करने गया था सुबह लगभग 11-30 बजे उसके नाती समीर कोल ने खेत में आकर बताया कि भाई वीरेन्द्र कुमार कोल ने घर की सीलिंग में लगे लोहे के कड़े से सीढ़ी से साड़ी बांधकर फासी लगाकर लटका है। वह नाती के साथ घर आकर देखा उसका नाती वीरेन्द्र कुमार सीलिंग से साड़ी का फंदा लगाकर मृत अवस्था में फासी पर लटका था। सूचना पर मगर् कायम कर जांच में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















