eow के शिकंजे में विद्युत मंडल के अतिरिक्त चीफ इंजिनियर और कार्यपालन यंत्री 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :विद्युत मंडल के अतिरिक्त चीफ इंजिनियर और कार्यपालन यंत्री को eow ने घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है,दोनो आरोपी 10 लाख रुपये के निर्माण राशि का भुगतान देने की एवज में घुस की मांग कर रहे थे।

यह है मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अशोक कुमार द्विवेदी निवासी गुप्तेश्वर, जबलपुर द्वारा आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर को एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया गया था,कि ग्राम बचैया तहसील बहोरीबंद, जिला कटनी में जूनियर इंजीनियर के कार्यालय के निर्माण कार्य की राशि 10.00 लाख रुपये का भुगतान करने हेतु अनावेदक चंद्रशेखर मेहरा, कार्यपालन यंत्री(सिविल) द्वारा 20,000/-रूपये एवं प्रहलाद मर्सकोले, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सिविल) द्वारा 30,000/-रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है।ईओडब्ल्यू द्वारा शिकायत का सत्यापन सही पाया। जिसमें से एक आरोपी चंद्रशेखर मेहरा द्वारा प्रार्थी से 5000 रुपये की रिश्वत राशि पहले ले लिये गये है। ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने आज दिनांक 29 जून को कार्यवाही करके दोनों आरोपी अधिकारियो प्रहलाद मर्सकोले, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सिविल) को नगद राशि 10000 रुपये एवं आरोपी चंद्रशेखर मेहरा कार्यपालन यंत्री(सिविल) को राशि 15,000 रुपये की रिश्वत की दूसरी किश्त लेते हुये उनके कार्यालय अधीक्षण अभियंता (सिविल) सर्किल जबलपुर म.प्र.पू.क्षे.वि. वि. कम्पनी, रामपुर में ही एक साथ रंगे हाथों पकड़ा गया।वहीँ पकड़े हए दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम संशोधित 2018 की धारा 7 (ए) के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें