समितियों और खाद वितरण केंद्रों पर करनी होगी ये सुविधाएं 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बारिश शुरू होते ही खाद की मांग और वितरण केंद्रों पर किसानों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिले में स्‍थ‍ित सभी उर्वरक वितरण केन्‍द्रों पर किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। श्री सिंह आज सोमवार को समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि समितियों और खाद वितरण केंद्रों पर बारिश से बचाव के लिए शेड, बैठने की व्‍यवस्‍था तथा अन्‍य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये,ताकि खाद वितरण के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।कलेक्‍टर ने बैठक में खाद की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए कहा कि किसानों को ई-विकास प्रणाली से ही खाद का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित हो। कोई भी अपात्र व्यक्ति खाद का उठाव न कर पाये, इस पर विशेष ध्‍यान देने के निर्देश उन्‍होंने दिये हैं। यदि कृषि भूमि का डायवर्जन प्लाटिंग और कॉलोनी बनाने में हो चुका है तब उस स्थिति में खाद के लिए आने वाले आवदेनों पर निगरानी रखी जाये।कलेक्‍ट्रेट के सभाकक्ष में संपन्‍न हुई इस बैठक में नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्टर नीता राठौर, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। वहीं फील्‍ड में पदस्‍थ अधिकारी विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े थे।

पुरस्कार के लिए 15 जुलाई तक आवेदन

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जिस भी विभाग के अधिकारियों ने शत प्रतिशत कार्य कर लिए हैं वे इस पुरस्कार के लिए 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।कलेक्टर ने 1 जुलाई से शुरू हो रहे नशामुक्ति अभियान की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्कूल-कॉलेज के 100 मीटर के दायरे में लगी पान, गुटखा की दुकानों की जानकारी लेते हुए संबंधित दुकानों की सूची एसडीएम को उपलब्ध कराकर नगर निगम की टीम के साथ दुकानों को हटाने एवं जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने कठौंदा स्थित थोक पटाखा बाजार की सख्त जांच करने तथा विस्‍फोटक अधिनियम के प्रावधानों का उल्‍लंघन पाये जाने पर सख्‍त कार्यवाही करने की हिदायत अधिकारियों को दी। उन्‍होंने कुंडम, पाटन एवं सिहोरा तहसील में भी पटाखा निर्माण इकाईयों की जांच करने तथा बंद पाये जाने पर लाइसेंस निरस्‍त करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये।कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्‍पलाईन से प्राप्‍त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का आवेदकों की संतुष्टि के साथ निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्‍होंने 180 दिनों से अधिक समय से लंबित विवादित नामांतरण के प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता देने की हिदायत राजस्‍व अधिकारियों को दी। साथ ही सीमांकन के लंबित प्रकरणों का भी तुरंत निपटारा करने राजस्‍व अधिकारियों को निर्देशित किया।कलेक्‍टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों का नियमित तौर पर भ्रमण करने तथा आम नागरिकों को स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने प्रत्‍येक गर्भवती महिला का एएनसी रजिस्‍ट्रेशन तथा उनकी नियमित तौर पर जांच सुनिश्चित करने की हिदायत भी स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों को दी। उन्‍होंने टीबी मरीजो को निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पोषण आहार के वितरण की स्थिति की समीक्षा भी की तथा इससे समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों, जन प्रतिनिधियों, संस्‍थाओं और उद्योगपतियों को जुड़ने के लिए प्रेरित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।कलेक्‍टर ने बैठक में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पेयजल की उपलब्‍धता की स्थिति का ब्‍यौरा भी लिया। उन्होंने मानसून मे हो रहे विलम्‍ब को देखते हुए उन क्षेत्रों को चिन्हित करने के निर्देश दिये जहां पेयजल आपूर्ति में कठिनाई आ सकती है। श्री सिंह ने ऐसे क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समुचित व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने जल जीवन मिशन के तहत एकल एवं समूह नल-जल योजनाओं की समीक्षा भी करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता के प्रकरणों के त्‍वरित निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने योजना के तहत अनुग्रह सहायता के प्राप्‍त प्रत्‍येक आवेदन का परीक्षण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये ताकि कोई भी अपात्र कोई अपात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ ना ले सके। कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में पहुंचने वाली शिकायतों पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें