जब प्रशासनिक अधिकारी बने गुरूजी, छात्रों के सपनो को दी नई उड़ान,बताया शिक्षा का महत्व

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :व्यस्ततम शासकीय जिम्मेदारियों के बीच गुरुवार का दिन कुछ अलग था। फाइलों और बैठकों से निकलकर जब प्रशासनिक अधिकारी स्कूलों मैं पहुंचें ओर विद्यार्थियों के सामने प्रेरक की भूमिका पर नजर आये!
अवसर था स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत शाला प्रारम्भ उत्सव कार्यक्रम के द्वतीय चरण का!कलेक्टर के आदेशानुसार बहोरीबंद विकासखंड मैं भी प्रशासनिक अधिकारी स्कूलों मैं पहुंचें!अभियान के तहत स्लीमनाबाद तहसीलदार आकाशदीप नामदेव शासकीय शासकीय माध्यमिक शाला तिहारी पहुंचें तो विद्यालय परिसर में एक आत्मीय और प्रेरणादायी माहौल बन गया। छात्रों के बीच पहुंचे तहसीलदार ने अधिकारी नहीं, बल्कि एक शिक्षक और मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। बच्चों के साथ बैठकर उन्होंने पढ़ाया, बातें कीं, हंसे और उनके सपनों को नई दिशा दी।स्कूल चलें हम अभियान’ के अंतर्गत आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में तहसीलदार ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए पूछा बड़े होकर आप क्या बनना चाहते हैं!इस सवाल पर किसी ने सैनिक बनकर देश की सेवा करने की इच्छा जताई, तो किसी ने डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर और पुलिस अधिकारी बनने का सपना साझा किया। छात्रों की आंखों में चमकते सपनों को देखकर कलेक्टर ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन ही हर सपने को साकार करने का सबसे मजबूत आधार है!

एसडीओपी ने साइबर क्राइम से किया जागरूक 

अभियान के तहत स्लीमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी शासकीय माध्यमिक शाला पड़वार पहुंची!जहाँ उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया!एसडीओपी ने साइबर क्राइम को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया!कक्षा में संवाद का सिलसिला आगे बढ़ा तो एसडीओपी ने छात्रों से पुलिस और सेना के दायित्वों के बारे में पूछा। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब दिए। छात्रों की समझ और उत्साह को देखकर एसडीओपी ने उनकी सराहना की और उन्हें सदैव जिज्ञासु बने रहने का संदेश दिया।एसडीओपी ने सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करने की सीख भी दी।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें