बैतूल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: गंगा कावेरी एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त फिसला युवक,पैर कटा

राजेश मदान बैतूल, : मंगलवार दोपहर सवा तीन बजे बैतूल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन नंबर 12670 गंगा कावेरी एक्सप्रेस से खाने के पैकेट लेने उतरा यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा। ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।घायल की पहचान 28 वर्षीय मुकेश पिता भागा धुर्वे, निवासी ग्राम साबड़ी, जावरा, तहसील मुलताई, जिला बैतूल के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शी समाजसेवी राजेश मदान ने बताया कि हादसा होते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया।

GRP अधिकारियों और रेल कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन रुकवाई, जिसके बाद GRP और रेलकर्मियों ने घायल मुकेश को ट्रैक से बाहर निकाला।मुकेश को गंभीर हालत में शासकीय अस्पताल, बैतूल में भर्ती कराया गया है, जहाँ आई सी यू में उसका इलाज चल रहा है।
*रेलवे की अपील*: चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने और पटरी पार करने का प्रयास जानलेवा हो सकता है। यात्री सुरक्षा नियमों का पालन करें।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















