सिहोरा के इस खरीदी केंद्र में किसानों का हो रहा गेंहू चोरी,पल्लेदारी के साथ कमीशन लिए जाने का आरोप 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :मर्थन मूल्य पर हो रही गेहूं खरीद में किसान ने गेंहू चोरी के आरोप लगाये हैं,इतना ही नहीँ किसान का आरोप तो भी है की उनसे पल्लेदारी के साथ कमीशन भी लिया जा रहा है,किसानों ने सिहोरा एसडीएम कार्यालय में  शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

किसानों ने लगाए आरोप 

मामला दर्शनी के नर्मदा इंटरप्राइजेज वेयरहाउस का है जहां पर अशोक कुमार पटेल सुशील कुमार पटेल पिता स्व राममिलन पटेल गुलशन पटेल निवासी नुंजा ने अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा को लिखित शिकायत देते हए बताया की देवा श्री ग्राम संगठन गोसलपुर समूह की खरीदी में हमारी 10 क्विंटल गेहूं ढ़ेर से चोरी की गई है और संबंधित खरीदी प्रभारी से शिकायत करने पर वो सुनने को तैयार नहीं है,इसके बाद हमने जो गेंहू की तौल व बिलिंग कराई है उसकी पल्लेदारी शुल्क 12 रुपए प्रति क्विंटल एवं कमीशन 35 रुपए प्रति क्विंटल की दर से हमसे लिया गया है बल्कि मैंने मोबाइल से आनलाइन पैसे ट्रांसफर करके दिए हैं ।किसान ने एसडीएम को शिकायत देते हुए निष्पक्ष जांच करते हुए चोरी गया गेहूं वापिस करवाने के साथ दिया पल्लेदारी कमीशन शुल्क भी वापिस करवाने की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

ये रहे उपस्थित 

वहीं इस दौरान किसान गुलशन पटेल बल्लू यादव ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी संतकुमार पटेल अखिल भारतीय ओबीसी महासभा से,अकलेश शारदानंद पटेल किसान समाज संगठन से,ओमप्रकाश पटेल भारतीय किसान यूनियन टिकैत से पवन पटेल एवं काफी संख्या में किसान खरीदी केंद्र पर इस समस्या को हल कराने गए थे लेकिन खरीदी प्रभारी सुनने को तैयार नहीं थी उसके बाद किसानों ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें