कलेक्टर ने प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश,संतुष्टिपूर्ण समाधान पर दिया जोर

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निराकरण को लेकर आवश्‍यक निर्देश दिये गये। बैठक में उन्‍होंने राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके लंबित होने के तकनीकी और प्रशासनिक कारणों की जांच की। उन्होंने विशेष रूप से नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे आमजन से सीधे जुड़े मामलों के निराकरण प्रतिशत पर ध्यान केंद्रित करते हुए अधिकारियों से कहा कि सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। राजस्व कार्यों के साथ ही उन्होंने समय-सीमा पत्रों, सीएम हेल्पलाइन, सीपी ग्राम, और सीएम व सीएस मॉनिट के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की वर्तमान स्थिति का भी जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल प्रकरणों का निपटारा करना ही काफी नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाए कि निराकरण गुणवत्तापूर्ण और आवेदक के लिए पूरी तरह संतोषजनक हो।कलेक्टर श्री सिंह ने पीएम किसान योजना के अंतर्गत बैंक खातों को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान सबसे पहले पात्र और अपात्र किसानों की स्पष्ट सूची तैयार की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो किसान इस योजना के लिए अपात्र पाए जाते हैं, उनके नाम पोर्टल से डिलीट करने की कार्रवाई तत्काल प्रारंभ करें, ताकि केवल वास्तविक लाभार्थियों को ही योजना का लाभ सुचारू रूप से मिल सके। इस कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें