सिहोरा में जीजा के यहां घूमने आये साले की सड़क दुर्घटना में मौत,जीजा घायल 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :एक लापरवाह बस चालक ने लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए सड़क किनारे खड़े जीजा साले को जोरदार टक्कर मार दी घटना में साले की मौत हो गई जबकि जीजा की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह है मामला

मामला सिहोरा थाना क्षेत्र के भखरी का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिहोरा में  दिनांक 10-5-26 को ग्राम भखरी में एक्सीडेण्ट होने एवं घायल को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सिहोरा लाये जाने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को अशोक कुमार गौड़ उम्र 52 वषर् निवासी ग्राम भखरी सिहोरा ने बताया कि उसके बड़े बेटे कुलदीप सिंह गौड़ उम्र 23 वषर् की शादी कुछ दिन पहले ग्राम बसुधा में हुयी है कुलदीप का साला प्रमेश उफर् छोटू निवासी बसुधा जिला कटनी का घूमने के लिये भखरी आया था जिसको छोडने के लिये उसका बेटा कुलदीप विश्वनाथ ठाकुर की दुकान के पास अपनी होण्डा मौटर सायकल से गया था कि दोपहर लगभग 12 बजे विश्वनाथ ठाकुर की दुकान के बाहर खड़े होकर चाय पी रहा था उसी समय ग्राम कुआ की तरफ से प्रेमसागर बस क्रमांक एमपी 20 जेड आर 7515 का चालक अपनी बस को तेज गति लापरवाही से चलाते हुये रोड किनारे खड़े उसके बेटे कुलदीप एवं प्रमेश उफर् छोटू गौड तथा मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे दोनों मोटर सायकल जमीन पर गिर गये, दोनों को सिर हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आयीं तथा मोटर सायकल भी छतिग्रस्त हो गयी है, उसने सतीश परोहा को मोबाइल से सूचना दी तथा दोनों घायलों केा उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर आये जहां प्रमेश उफर् छोटू गौंड़ उम्र 21 वषर् को मृत घोषित कर दिया तथा कुलदीप केा उपचार हेतु जबलपुर रेफर कर दिया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने रिपोटर् पर प्रेमसागर बस क्रमांक एमपी 20 जेड आर 7515 के चालक के विरूद्ध धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मेें लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें