जबलपुर के गोसलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा,एनएच 30 में यात्रियों से भरी बस पलटी,200 मीटर दूर गिरा ट्रेक्टर चालक 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :यात्रियों से खचाखच भरी बस हाइवे में सरपट दौड़ रही थी तभी गोसलपुर के पेट्रोल पंप समीप लापरवाह बस चालक ने सामने जा रहे गेंहू से भरे ट्रेक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही ट्रेक्टर चालक लगभग 200 मीटर दूर जाकर गिरा तो वहीँ ट्रेक्टर और बस एनएच 30 में पलट गई ,घटना आज सुबह 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है।एक तरफ जहां ट्रेक्टर की ट्राली में लोड गेंहू सड़क पर ही फैल गया तो वहीँ यात्रियों से भरी बस पलटते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई,घटना के बाद राहगीरों की मदद से घटना में घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया।

39 यात्री घायल 

वहीं बताया जा रहा है की आज सुबह 10 बजे के लभगग ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 20 ए सी 0372 गेंहू लेकर सिहोरा से गोसलपुर की तरफ जा रहा था तो वहीँ बस क्रमांक एमपी 20 पी ए 9849 भी सिहोरा से जबलपुर की तरफ जा रही थी तभी क्रॉसिंग के दौरान टकराकर दोनों वहां पलट चुके हैं बस में सवार 39 लोग घायल हुए है जिसमें 21 लोग सिहोरा अस्पताल और 18 गोसलपुर में इलाजरत है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें