जय महाकाल संघ ने बरगी क्रूज के मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

जबलपुर:भारत माता चौक सदर जबलपुर में जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने बरगी क्रूज हादसे के मृतकों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा* कि इसके लिए *जिम्मेदार पर्यटन विभाग जबलपुर के अधिकारी संजय मल्होत्रा एवं क्रूज पायलट व अन्य पर शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने एवं हत्या का FIR दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजा जाए और उसकी सेवाएं समाप्त की जाए।
दोषियों पर कार्रवाई की मांग
वहीं इस दौरान जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने कहा कि इसमें लापरवाही, अनदेखी, भ्रष्टाचार (घटिया श्रेणी की लाइफ जैकेट में भ्रष्टाचार)का भी प्रकरण दर्ज हो साथ ही जय महाकाल संघ की मांग है की 1. FIR दर्ज हो:* पर्यटन अधिकारी संजय मल्होत्रा व अन्य पर *BNS 106 गैर इरादतन हत्या* का केस दर्ज हो। 2. तत्काल निलंबन:* लापरवाह अधिकारियों को सेवा से हटाकर गिरफ्तार किया जाए।3. न्यायिक जांच:* हाईकोर्ट जज से जांच + मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा।
ये रहे उपस्थित
वहीँ इस श्रध्दांजली कार्यक्रम में कन्हैया तिवारी, नीलू सोनकर, अमरनाथ सोनकर, संदीप मेहरा, सुमित यादव, ओमकार पटेल,हिमांशु त्रिपाठी, ब्रह्मानंद दुबे, दीपक ठाकुर, एड संदीप शुक्ला,विकास सराठे, सुजीत सिंह ठाकुर,राजेंद्र साहू, ध्रुव विश्वकर्मा,राजकुमार यादव, संदीप यादव,विकास भरद्वाज, अमित तिवारी, जयराज पिल्ले, विवेक गर्ग, संतोष,सोनू यादव, पप्पू राव, राकेश भारत* इत्यादि आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















