गणेश विसर्जन चल समारोह सहित श्रीजी की विमान यात्रा शुक्रवार को 

इस ख़बर को शेयर करें

 

सिहोरा: नगर में अंनत चतुर्वेदी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह निकलने के साथ ही पयूर्षण पर्व के समापन पर सकल जैन समाज द्वारा श्रीजी की विमान यात्रा भी निकाली जायेगी जिसको देखते हुए पुलिस,प्रशासन एंव नगर पालिका द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है। गुरुवार को दिनभर गणेश भक्तों द्वारा हवन पूजन कन्या भोजन भंडारे के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

खितौला स्थित हिरन नदी घाट में होगा विसर्जन

सिहोरा खितौला में स्थापित दर्जनों छोटी बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह आज शुक्रवार को निकलने के साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व का भी विधिवत समापन हो जायेगा वैसे तो घर घर में विराजे विघ्नहर्ता मंगलकर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा को भक्तगणों द्वारा अपने वाहनों से ले जाकर सुबह से ही विसर्जन करने का क्रम शुरु कर दिया जाता है लेकिन बड़ी सार्वजनिक प्रतिमाओं का समिति सदस्य चल समारोह निकालते हैं जो पुराना बस स्टैंड से होकर कटरा मोहल्ला,झंडा बाजार,काल भैरव चौक,मैना कुंआ, बाबाताल से खितौला होकर खितौला स्थित हिरन नदी घाट में विसर्जन होगा जिसकी पुलिस प्रशासन नगर पालिका ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप झारिया ने बताया घाट पर पूर्व की भांति ही सारी व्यवस्थाएं रहेंगी और समिति सदस्यों के साथ छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन में भक्तों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी आगे कहा कि इस बार भी वाहृनाला में प्रतिमा विसर्जन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

श्रीजी की विमान यात्रा आज

जैन धर्मावलंबियों के दस दिवसीय पयूर्षण पर्व का भी आज समापन होना है। दस दिनों तक जैन समाज द्वारा बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन मंदिर में किया गया। आज शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से श्रीजी की विमान यात्रा पंचायती जैन मंदिर से प्रारम्भ होकर सरावगी मोहल्ला,झंडा बाजार,आजाद चौक से होकर शुभारंभ स्थल पर संपन्न होगी जहां मंदिर में शाम को आरती सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें