सिहोरा में शाम को घर से निकले युवक का सुबह सड़क किनारे मिला शव,गले मे बंधी थी रस्सी


जबलपुर/सिहोरा:शाम के समय घर से निकले युवक का जब दूसरे दिन सुबह सड़क किनारे शव मिला तो गांव में हड़कंप मच गया,बताया जा रहा है कि मृतक के गले में रस्सी बंधी हुई थी,वहीँ सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच सुरु कर दी है।
शाम को दोस्तों के साथ पी शराब,सुबह मिला शव
मामला सिहोरा थाना क्षेत्र के मजौली (डुंडी) गांव का है जहाँ पर खलरी रोड किनारे मजौली निवासी विपिन पटेल पिता स्व तेजभान पटेल उम्र 25 वर्ष का शव आज सुबह खलरी रोड किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों की मानें तो शनिवार की रात 8 बजे युवक घर से निकला था और गांव में ही दोस्तों के साथ बैठकर देर रात तक शराब पीता रहा रात में घर नहीं लौटा उसके बाद आज रविवार की सुबह विपिन का शव सड़क किनारे मिला,
जांच में जुटी पुलिस
वहीं पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिहोरा में आज दिनांक 23-8-26 को ग्राम डंूडी नाला किनारे एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को दीपक पटेल उम्र 22 वषर् निवासी ग्राम मजौली ने बताया कि वह मजदूरी करता है दिनांक 22-8-26 को रात लगभग 8 बजे उसका बड़ा भाई विपिन पटेल घर से खाना खाकर उससे 20 रूपये गया था जो रात लगभग 11 बजे तक नहीं आने पर भाई की तलाश करने लगे आज सुबह लगभग 9-45 बजे बिपिन पटेल छतर की बंधियाा नाले किनारे ऊमर के पेड़ के नीचे मृत अवस्था में मिला भाई के गले में लायलोन की रस्सी बंधी हुयी है। भाई विपिन पटेल की उम्र 25 वषर् की मृत्यु फासी लगाने से हुयी है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कायर्वाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर मामले कि जांच सुरु कर दी है।
इनका कहना है,प्रथम दृष्टया मामला फाँसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है,बाकी मामले के हर पहलू की जांच जारी है
टी आई सिहोरा, प्रतीक्षा मार्को
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।






































































