शिव पार्वती महिला कावड़ ने किया कुंडेश्वर महादेव का जल अभिषेक

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/कुंडम:शिव भक्तों की भक्ति में बड़ी शक्ति है,ऐसा ही एक नजारा जबलपुर के कुंडम में देखने को मिला जहाँ पर लगभग 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके  शिव भक्त हिरण मैया का जल लेकर आये और भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक किया।

 

जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा 

कुंडेश्वर धाम कुंडम नगर की शिव पार्वती महिला कावड़ समिति की माताएं, बहने, बच्चे, मिलाकर के लगभग 2000 कावड़ जिसमें बड़े सुंदर रूप में उनके साथ चल रहे शिव शंकर माता पार्वती, पिछले साल की तरह इस वर्ष भी हाडी पानी से हिरण मैया का जल भरकर 5 किलोमीटर पैदल चलकर भोले के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई तिलक बंधन किया गया फिर जाकर दिन में लगभग 2:00 बजे पंडित विवेक कुमार चनपुरिया के द्वारा पूजन पाठ एवं जल अभिषेक कराया गया सभी माता बहनों ने लाइन लगाकर एक-एक करके कुंडेश्वर महादेव के दर्शन किए प्रसाद ग्रहण किया और भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें