माता महाकाली मंदिर खितौला में 23 ब्राह्मण बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित

जबलपुर/सिहोरा :नगर के माता महाकाली मंदिर खितौला में ब्राह्मण समाज सिहोरा द्वारा आयोजित चौदहवें वार्षिक सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन गुरुदेव सुरेन्द्र दास जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धा,भक्ति एवं वैदिक परंपराओं के साथ किया गया।
प्रगट की सनातन संस्कृति के प्रति आस्था
इस अवसर पर 23 ब्राह्मण बटुकों ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञोपवीत धारण कर द्विजत्व संस्कार ग्रहण किया। आयोजन में सिहोरा सहित जबलपुर,कटनी,गोसलपुर,पनागर एवं बहोरीबंद से आए बटुकों ने सहभागिता कर सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। गुरुदेव सुरेन्द्र दास जी ने वैदिक विधि-विधान के साथ यज्ञोपवीत संस्कार कराते हुए उपस्थित बटुकों एवं उनके अभिभावकों को उपनयन संस्कार की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि यज्ञोपवीत केवल शरीर पर धारण किया जाने वाला पवित्र सूत्र नहीं,बल्कि यह ज्ञान,अनुशासन,
संयम,सेवा,सदाचार और आध्यात्मिक जीवन का प्रतीक है। यह संस्कार बालक के ब्रह्मचर्य जीवन में प्रवेश तथा अध्ययन,आत्मसंयम और राष्ट्र व समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प दिलाता है।
माता-पिता का सम्मान करने का लिया संकल्प
संस्कार के दौरान सभी बटुकों ने वैदिक मंत्रों के साथ सत्य का पालन करने,माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने, धर्म एवं संस्कृति की रक्षा करने, प्रतिदिन संध्यावंदन एवं गायत्री मंत्र का जप करने, सदाचारपूर्ण जीवन जीने,विद्या अर्जित करने, समाज सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सदैव तत्पर रहने तथा अपने आचरण से सनातन संस्कृति की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। गुरुदेव ने कहा कि यज्ञोपवीत धारण करने के साथ ही प्रत्येक बटुक का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में संयम, विनम्रता, सेवा,स्वाध्याय और आध्यात्मिक साधना को स्थान दे।
बटुकों ने सात घरों में जाकर मांगी भिक्षा*
कार्यक्रम के समापन पर सनातन परंपरा के अनुसार सभी नवदीक्षित बटुकों ने सात घरों में भिक्षाटन कर यज्ञोपवीत संस्कार की पूर्णाहुति की। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के संरक्षक प्रकाश पाण्डेय,अश्वनी कुमार पाठक,अध्यक्ष राकेश पाठक,महामंत्री प्रवीण कुररिया,नरेंद्र त्रिपाठी,अनिरुद्ध त्रिवेदी,विनीत मिश्रा,रवि दुबे
,राजेंद्र दुबे,नवनीत शुक्ला,नारायण तिवारी,सहित अनेक समाज के सदस्यों का योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण बालकों के परिजन एंव रिस्तेदार उपस्थित थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















