श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव महासभा ने निकाली भव्य शोभायात्रा

जबलपुर, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यादव महासभा, जबलपुर के तत्वावधान में सनातन धर्म मंदिर, तीन पत्ती स्थित पुराने बस स्टैंड से निकाली गई भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा में लोक निर्माण मंत्री राकेस सिंह ने शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शहर की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा सहित लड्डू गोपाल झूला, रासलीला, खाटू श्याम जी, यशोदा मैया मक्खन मंथन, नरसिंह भगवान, गिरिराज जी की लीला, बांके बिहारी जी तथा गौमाता राष्ट्र माता की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। इसके साथ ही अहीर एवं आदिवासी नृत्य, अखाड़े, बग्घियां, अश्वरोही दल, धमाल दल और पारंपरिक भजन मंडलियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।शोभायात्रा में नरसिंह पीठादीश्वर डॉ. स्वामी नृसिंहदास जी महाराज, सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री लखन घंघोरिया, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, पूर्व विधायक श्री तरूण भनोट, श्री विनय सक्सेना, श्री संजय यादव, श्री भारत सिंह यादव, श्री शिव यादव, सहित बड़ी संख्या में श्रृद्धालु व यादव समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















