एसआईआर:कार्य में लापरवाही बरतने पर दो बीएलओ और एक पटवारी निलंबित,एईआरओ सहित नौ को कारण बताओ नोटिस
जबलपुर :एसआईआर के कार्य में लापरवाही बरतने पर दो बीएलओ और एक पटवारी को निलंबित कर दिया गया तो वहीँ एईआरओ सहित नौ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
पटवारी और बीएलओ निलंबित
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं के सत्यापन के कार्य में लापरवाही बरतने और आदेशों की अवहेलना करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने दो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिन दो बीएलओ को निलंबित किया गया है उनमें विधानसभा क्षेत्र जबलपुर केन्ट के मतदान केन्द्र क्रमांक 150 के बीएलओ मुख्य अभियंता कार्यालय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक ग्रेड-तीन संदीप नंदा एवं विधानसभा क्षेत्र जबलपुर उत्तर के मतदान केन्द्र क्रमांक 133 की बीएलओ वन रक्षक श्रीमती मोनू भारती शामिल है। जबकि शहपुरा तहसील के पटवारी हल्का नंबर 35 रमखिरिया ठूंठा का पटवारी आशुतोष चतुर्वेदी को मतदाताओं के सत्यापन में बीएलओ का सहयोग नहीं करने के कारण निलंबित किया गया है।विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित पटवारी और बीएलओ को नोटिस भी जारी किये गये थे, लेकिन उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया था। पटवारी और बीएलओ के निलंबन की कार्यवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के प्रावधानों तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के प्रावधानों के तहत की गई है। निलंबित बीएलओ संदीप नंदा को निलंबन की अवधि में निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी कार्यालय जबलपुर केंट एवं श्रीमती मोनू भारती को निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी कार्यालय जबलपुर उत्तर से संबद्ध किया गया है। वहीं निलंबित पटवारी आशुतोष चतुर्वेदी का निलंबन काल के दौरान मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय नियत किया गया है।
कम प्रगति पर एईआरओ सहित नौ को कारण बताओ नोटिस
वहीं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना पत्रक के डिजिटाइजेशन के कार्य में संतोष जनक प्रगति न होने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देश पर एक सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा आठ बीएलओ सुपरवाईजर को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति परस्ते द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब 19 नवम्बर को दोपहर 12 बजे तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन सभी को वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणना पत्रक के डिजिटाइजेशन में कम प्रगति के कारण जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं उनमें विधानसभा क्षेत्र जबलपुर केंट की सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती जानकी उइके, विधानसभा क्षेत्र जबलपुर केंट के बीएलओ सुपरवाईजर पुलकित त्रिवेदी, कैलाश उर्वेती, दीपक झारिया, अंकित विश्वकर्मा, जय विश्वकर्मा एवं राजकुमार मेहरा तथा विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पश्चिम के सुरेन्द्र बर्मन एवं आशुतोष गौतम शामिल हैं।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।












