समृद्ध भारत के लिए लोगों को जाग्रत करेगी तिरंगा यात्रा,विधायक बरकड़े

जबलपुर/सिहोरा :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा विकसित और समृद्ध भारत के लिए लोगों को जाग्रत करेगी हम अपने घरों और प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय भावना का परिचय देकर देश को मजबूती प्रदान करें उक्ताशय के उदगार संतोष बरकडे विधायक ने पुराने बस स्टेंड में तिरंगा यात्रा के समापन अवसर एंव पूर्व सैनिकों के सम्मान समारोह पर व्यक्त किए।स्वतंत्रता दिवस के अवसर सिहोरा विधानसभा के मंझगवा एंव ग्रामीण मंडल गोसलपुर के साथ नगर में सामूहिक रुप से हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,नगर की शैक्षणिक संस्था के छात्र छात्रा नागरिक,युवा, एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता आंगनवाड़ी सहित समस्त विभागों का स्टाफ शामिल रहा।

गोसलपुर मंझगवा से सिहोरा पहुंची यात्रा
विधानसभा के ग्रामीण मंडल गोसलपुर एंव मंझगवा से विधायक संतोष बरकडे के मार्गदर्शन में हाथों में तिरंगा लेकर वाइक तिरंगा यात्रा कछपुरा,जुझारी, मोहतरा,घाट सिमरिया एंव सरौली,प्रतापपुर,भीखाखेडा,नुन्जी खमरिया,फनवानी,खितौला होकर वीडी हाईस्कूल पहुची जहां से सैकड़ों लोगों के साथ झण्डा बाजार,सरावगी मंदिर,मैना कुआं,बड़गैया एस टी डी तिराहे से नगर भ्रमण पुराने बस स्टेण्ड होते हुए थाना परिसर में समाप्त हुई।

क्षेत्र के भूतपूर्व पूर्व सैनिकों का सम्मान
वहीँ इस अवसर पर देश के पूर्व कैप्टन विजय कुमार मिश्रा खितौला,सूबेदार देवकरण पटेल बुढ़रा,सूबेदार भारत लाल काछी टिकरिया नायक प्रवीण कुमार पटेल तिघरा,हवलदार उजयार लाल (सेना मेडल)मझगवां,सूबेदार द्वारका प्रसाद परोहा, खितोला पडवार,
सूबेदार बलराम पटेल गोसलपुर,सूबेदार एम एम बेग सिहोरा,सूबेदार के के पटेल खितोला,हवलदार शिवचरण जायसवाल सुबेदार आदि का सम्मान किया गया।
*ये रहे उपस्थित*
इस अवसर पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल,पूर्व जिलाध्यक्ष रानू तिवारी,संध्या दिलीप दुबे नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, शारदा तिवारी उपाध्यक्ष,राजेश दाहिया जिला महामंत्री,अनुपम सराफ,पुष्पराज बघेल उपाध्यक्ष,,मंडल अध्यक्ष सतीश पटेल,,पवन गुप्ता,भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी,सारिका साहू,रीता शुक्ला, साधना साहू,आयूष सेठी,पलास दुबे,सुरेश सोनी तहसीलदार,सिहोरा सुरेश सोनी,थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को,खितौला थाना प्रभारी चंन्द्रकात झा सहित पुलिस स्टाफ सहित सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य अशोक उपाध्याय और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














