हमारे सम्मान,शान और स्वाभिमान का प्रतीक है तिरंगा : लोक निर्माण मंत्री 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीद भगत सिंह चौक से शुरू हुई यात्रा शंकराचार्य चौक तक पहुंची। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों की धुन पर पैदल मार्च करते हुए शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।लोक निर्माण मंत्री सिंह ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कहा, “हर घर तिरंगा, हर दिन तिरंगा। तिरंगा वास्तव में हम सबके दिल में बसता है। यह भारत के सम्मान और शान का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।

स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को नमन

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने और देश की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन करने का माध्यम है। तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक हर धर्म, भाषा और संस्कृति के लोगों को यह एक सूत्र में बांधता है।

अनुशासन से लहराया तिरंगा तो दिखा गौरवपूर्ण दृश्य

यात्रा के समापन पर राष्ट्रगीत के बाद मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जिस तरह बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उत्‍साह के साथ यात्रा में शामिल हुए, वह गौरवपूर्ण दृश्य था। “जब तिरंगा लहरा रहा था, तब ऐसा लग रहा था मानो भारत माता का प्रभाव संपूर्ण विश्व पर दिखाई दे रहा हो।”उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को अनुशासन के साथ करना ही कार्यकर्ताओं की पहचान है और पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं की यही पहचान बनी रहनी चाहिए। उन्होंने जबलपुर संगठन, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया।

घर-घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

मंत्री श्री सिंह ने भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए तिरंगे को नमन किया और सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से तिरंगा अपने घर ले जाकर लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है।यात्रा में महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और नागरिक शामिल हुए। सभी देशभक्ति गीतों पर हाथों में तिरंगा लेकर भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक पैदल चले।इस अवसर पर जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री संदीप जैन, निगम अध्यक्ष श्री रिंकूज विज, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्ष श्रीमती अश्‍विनी परांजपे, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, महामंत्री श्री पंकज दुबे, श्री रंजीत पटेल, पूर्व महापौर प्रभात साहू सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

जिला पंचायत परिसर में आयोजित किया गया देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम

वहीं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जिला पंचायत जबलपुर परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिला पंचायत के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने का संदेश दिया।इस अवसर पर जिला पंचायत परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव के प्रतीक तिरंगे के सम्मान का संकल्प लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय गौरव एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना तथा हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाना रहा।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें