बड़े बकायादार बिजली उपभोक्ताओं के बैंक खाता नंबर करें सीज

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :ऊर्जा विभाग कार्यपालन अभियंता शैलजा सिंह चौहान द्वारा रविवार को बचैया वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम कुआँ में वसुली /डिशकनेक्शन टीमों बकाया राशि सूची का निरीक्षण किया एवं विद्युत वितरण केंद्र बचैया कार्यालय का निरीक्षण किया गया!निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता ने एक लाख रूपये से अधिक राशि के विद्युत बिल बकायादारों के सूची का निरीक्षण किया साथ ही विद्युत अमले को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं पर नियम अनुसार डीआरए की कार्यवाही करने के निर्देश दिये ओर कार्यवाही कर उनका रिकॉर्ड संधारित करना सुनिश्चित करने को कहा!साथ ही कार्यपालन अभियंता ने रजिस्टर का अवलोकन किया!उन्होंने विद्युत अमले को सख्त निर्देश दिए कि बड़े बकाएदारों उपभोक्ताओं के खाता नंबर सीज करें । साथ ही जिन उपभोक्ताओं के खाता नंबर सीज किए गए उनका रजिस्टर में दर्ज करने हेतु निर्देशित किया!तीन माह से अधिक बकायादार उपभोक्ताओं पर नियम अनुसार कार्यवाही करते हुए वसूली सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया!बिगड़े बिलों को चिन्हित कर सुधार करना , कार्यालयीन रिकॉर्ड को व्यवस्थित तरीके से संधारित करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।केस डिमांड शत प्रतिशत लाना सुनिश्चित करें!इस दौरान सहायक अभियंता दिलदार डाबर सहित कनिष्ठ अभियंता व विद्युत अमले की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें